Shani sadhe sati and dhaiya: आमतौर पर शनि की साढ़ेसाती का चरण बेहद कष्टकारी माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ढाई-ढाई साल के शनि के 3 चरण होते हैं. साढ़ेसाती के पहले चरण में शनि देव संबंधित जातक के साथ-साथ चलकर उसे भटकाते हैं. इसके बाद शुरू होता है शनि का दूसरा चरण, जिसमें शनि देव जातक के मस्तिष्क को विचलित करते हैं. इसके बाद शनि का आखिरी और तीसरा चरण व्यक्ति को शारीरिक कष्ट पहुंचाता है. हालांकि इन सबसे बावजूद भी शनि देव अपनी साढ़ेसाती और ढैय्या में जातक को शुभ परिणाम दे सकते हैं, हालांकि इसके लिए जातकों को ज्योतिष शास्त्र के अनुसार निम्न कार्य करना होता है. आइए जानते हैं.
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से शांति दिलाते हैं ये उपाय
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है. ऐसे में प्रत्येक शनिवार को शनि मंदिर में जाकर उन्ही स्तुति और उनके मंत्रों का जाप करना होगा. इसके साथ ही शनिवार को शनि देव के निमित्त मीठी वस्तुओं का दान करना अच्छा रहता है. कहा जाता है कि शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान ऐसा करने से धीरे-धीरे शनि का प्रकोप कम होने लगता है.
- पंडित लोग बताते हैं कि शनिवार को जरुरतमंदों के बीच पूड़ी और चने का वितरण करने से भी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का असर कम होने लगता है. इसके साथ ही मान्यता यह भी है कि प्रत्येक शनिवार को ऐसा करने से शनि देव नौकरी और व्यापार में भी उन्नति प्रदान करते हैं.
Shani for 2023: शनि देव 2023 में इन 3 राशियों की खोल सकते हैं किस्मत, रहेगी विशेष कृपा दृष्टि
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
- ज्योतिष और धर्म शास्त्र के जानकार बताते हैं कि शनि देव साढ़ेसाती और ढैय्या में भी शुभ परिणाम दे सकते हैं. हालांकि इसके लिए रोजाना शनि मंदिर में जातक शनि देव के मंत्रों का जाप करना होगा. साथ ही शनि चालीसा और शनि स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ होगा.
- शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करना भी एक अच्छा उपाय माना गया है. ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि पीपल में जल देने और उसके नीचे दीया जलाने से शनि देव प्रसन्न होकर जातक को साढ़ेसाती और ढैय्या का असर कम कर देते हैं.
- ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के प्रकोप को दूर करने के लिए संबंधित रत्न धारण करने की भी सलाह देते हैं. ऐसे में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए 'लोहे का छल्ला' धारण करने की सलाह देते हैं. यानी लोहे का छल्ला धारण करने से भी शनि का प्रकोप कम होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं