विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2024

शनि देव की चाहते हैं कृपा तो शनिवार को लगाएं इन चीजों का भोग, Shani Dev हो जाएंगे प्रसन्न

Shani Dev Bhog: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि देव कर्मों के आधार पर शुभ और अशुभ फल देते हैं. शनिवार के दिन शनि देव की पूजा कर उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है.

शनि देव की चाहते हैं कृपा तो शनिवार को लगाएं इन चीजों का भोग, Shani Dev हो जाएंगे प्रसन्न
Shani Dev Puja: इस तरह शनि देव को कर सकते हैं प्रसन्न.

Shani Dev: सप्ताह का हर दिन खास देवी-देवताओं को समर्पित हैं. शनिवार का दिन कर्म और न्याय के देवता शनि देव को समर्पित किया गया. शनिवार (Saturday) के दिन शनि देव की पूजा कर उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि देव कर्मों के आधार पर शुभ और अशुभ फल देते हैं. हर आदमी शनि देव की कृपा चाहता है और उनकी टेढ़ी नजर से बचना चाहता है. शनि देव की कृपा प्राप्त हो तो किसी भी कार्य में बाधा नहीं आती है. आइए जानते हैं शनि देव की कैसे करनी चाहिए पूजा और भोग ( Bhog) में क्या चढ़ाने से प्राप्त हो सकती है उनकी कृपा.

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की इस तरह करें पूजा, यह मंत्र है शुभ 

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए भोग | Bhog To Impress Shani Dev

उड़द की खिचड़ी

भोजन से जुड़ी कुछ चीजें शनि देव को विशेष रूप से प्रिय हैं. शनिवार को शनिदेव को उनका भोग लगाने और प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से शनिदेव अत्यंत प्रसन्न होते हैं. शनिवार को शनिदेव की पूजा कर उड़द की खिचड़ी का भोग लगाना चाहिए. इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से शनि देव भक्त पर कृपा करते हैं.

काले तिल

शनि देव को काले तिल अत्यंत प्रिय हैं. शनिवार को विधि-विधान से शनि देव की पूजा कर उन्हें काले तिल (Black Sesame Seeds) का भोग लगाना चाहिए. काले तिल से बने लड्‌डू या कोई और व्यंजन से भी भोग लगाया जा सकता है. भोग लगाने के बाद इसे प्रसाद के रूप में जरूर ग्रहण करें और परिवार के लोगों को भी दें.

गुड़, गुलाब जामुन और मीठी पूड़ी

शनि देव को कुछ मीठी चीजें भी प्रिय हैं. शनिवार के दिन उनकी पूजा के बाद उन्हें गुड़, गुलाब जामुन या मीठी पूड़ी का भोग लगाया जा सकता है. शनि देव के लिए गुड़ का भोग अत्यंत उत्तम माना जाता है. गुलाब जामुन और मीठी पूड़ी का भोग लगाने से शनि देव का कोप शांत हो जाता है.

तांबे के बर्तन वर्जित

शनि देव को भोग लगाने के लिए भूलकर भी तांबे के बर्तन का उपयोग नहीं करना चाहिए. शनि देव को भोग लगाने के लिए लोहे के बर्तन का उपयोग सबसे अच्छा माना जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
संतान के लिए रखा जाने वाला अहोई अष्टमी व्रत कब? यहां जानें डेट, पूजा मुहूर्त और अर्घ्य का समय
शनि देव की चाहते हैं कृपा तो शनिवार को लगाएं इन चीजों का भोग, Shani Dev हो जाएंगे प्रसन्न
प्रेमानंद महाराज से जानिए राधा रानी के 28 नाम, मान्यता के अनुसार जप करने से होती है हर मनोकामना पूरी
Next Article
प्रेमानंद महाराज से जानिए राधा रानी के 28 नाम, मान्यता के अनुसार जप करने से होती है हर मनोकामना पूरी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com