विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2020

Pitra Paksha 2020: पितृ पक्ष में करें ये काम, जहां जानें श्राद्ध के नियम

हिंदू पंचांग के मुताबिक, अश्विन मास के कृष्ण पक्ष में पितृ पक्ष पड़ते हैं. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार श्राद्ध अक्सर सितंबर के महीने में ही होते हैं. इसकी शुरुआत पूर्णिमा तिथि से होती है, जबकि समाप्ति अमावस्या पर होती है. 

Pitra Paksha 2020: पितृ पक्ष में करें ये काम, जहां जानें श्राद्ध के नियम
Pitru Paksha 2020: 1 सितंबर से शुरू हो रहे हैं पितृ पक्ष.

Pitru Paksha 2020: पितरों को तृप्त करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए पितृ पक्ष में श्राद्ध करने का विशेष महत्व माना जाता है. श्राद्ध के जरिए पितरों की तृप्ति के लिए भोजन पहुंचाया जाता है और पिंड दान व तर्पण करके उनकी आत्मा की शांति की कामना की जाती है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, अश्विन मास के कृष्ण पक्ष में पितृ पक्ष पड़ते हैं. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार श्राद्ध अक्सर सितंबर के महीने में ही होते हैं. इसकी शुरुआत पूर्णिमा तिथि से होती है, जबकि समाप्ति अमावस्या पर होती है. 

अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक इस साल पितृ पक्ष 1 सितंबर से शुरू हो रहे हैं और 17 सिंतबर को अमावस्या के साथ खत्म हो रहे हैं. पितृ पक्ष के दौरान लोग कुछ विशेष नियमों का पालन करते हैं. माना जाता है कि यदि इन नियमों का पालन न किया जाए तो पितृ नाराज हो जाते हैं और उनकी आत्मा को कष्ट पहुंचता है. 

श्राद्ध के नियम
- पितृपक्ष में रोज तर्पण किया जाता है. तर्पण करने के लिए आपको दूध, पानी, जौ, चावल और गंगाजल की जरूरत है. 
- इस दौरान पिंड दान करना चाहिए. श्राद्ध कर्म में पके हुए चावल, दूध और तिल को मिलाकर पिंड बनाए जाते हैं. पिंड को शरीर का प्रतीक माना जाता है. 
- इस दौरान किसी प्रकार के शुभ कार्य, विशेष पूजा-पाठ और अनुष्ठान नहीं किए जाते हैं. हालांकि, देवताओं की नित्य पूजा जरूर की जानी चाहिए.
- श्राद्ध के दौरान पान खाने, तेल लगाने और संभोग करने की मनाही होती है.
- इन दिनों में रंगीन फूलों का इस्तेमाल करना भी वर्जित होता है. 
- पितृ पक्ष में चना, मसूर, बैंगन, हींग, शलजम, मांस, लहसुन, प्याज और काला नमक भी नहीं खाना चाहिए,
- इस समय में कई लोग नए वस्त्र या सामान आदि भी नहीं खरीदते हैं. 

श्राद्ध की तिथियां
1 सितंबर- पूर्णिमा का श्राद्ध, 2 सितंबर- प्रतिपदा का श्राद्ध, 3 सितंबर- द्वितीया का श्राद्ध, 5 सितंबर- तृतीया का श्राद्ध, 6 सितंबर- चतुर्थी का श्राद्ध, 7 सितंबर- पंचमी का श्राद्ध, 8 सितंबर- षष्ठी का श्राद्ध, 9 सितंबर- सप्तमी का श्राद्ध, 10 सितंबर- अष्टमी का श्राद्ध, 11 सितंबर- नवमी का श्राद्ध, 12 सितंबर- दशमी का श्राद्ध, 13 सितंबर- एकादशी का श्राद्ध, 14 सितंबर- द्वादशी का श्राद्ध, 15 सितंबर- त्रयोदशी का श्राद्ध, 16 सितंबर- च

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pitru Paksha 2020, Pitru Paksha, Pitru Paksha Shradh 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com