हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं के साथ-साथ उंगलियों और अंगूठे की बनावट को भी खास महत्व दिया जाता है. मान्यता है कि अंगूठा व्यक्ति की इच्छाशक्ति, सोच और फैसले लेने की क्षमता से जुड़ा होता है. अंगूठे पर बने कुछ खास निशानों और उसकी बनावट को भाग्य, धन-संपत्ति और तरक्की से जोड़कर देखा जाता है. हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि अंगूठे पर U जैसा निशान, तीन पर्व और लंबा अंगूठा कुछ खास खूबियों का संकेत माने जाते हैं. आइए जानते हैं अंगूठे से जुड़ी इन मान्यताओं के बारे में.
अंगूठे पर U का निशान क्यों माना जाता है शुभ
हस्तरेखा शास्त्र में अंगूठे पर अंग्रेजी के अक्षर U जैसा निशान होना शुभ माना जाता है. यह निशान अंगूठे के मध्य या निचले हिस्से में दिखाई देने की मान्यता है. कहा जाता है कि जिन लोगों के अंगूठे पर यह निशान स्पष्ट होता है, वे बुद्धिमान और मेहनती हो सकते हैं. जानकारी के अनुसार, ऐसे लोगों को जीवन में धन-संपत्ति, सुख-सुविधाएं और मान-सम्मान हासिल करने के अवसर मिलते हैं. ये अपने काम से परिवार का नाम रोशन करने की क्षमता रखते हैं. हालांकि, इसे पारंपरिक मान्यता के तौर पर ही देखना चाहिए.
अंगूठे के तीन पर्व का क्या है मतलब
आमतौर पर अंगूठे में दो मुख्य खंड होते हैं जिन्हें पर्व कहा जाता है. हालांकि, हस्तरेखा शास्त्र की कुछ व्याख्याओं में अंगूठे के तीन पर्व होने को भी खास मााना जाता है. इनके अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं.
- पहला पर्व: इसे इच्छाशक्ति से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि यह स्पष्ट होने पर व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करताा है.
- दूसरा पर्व: इसे ज्ञान, तर्क और निर्णय लेने की क्षमता का प्रतीक माना जाता है. ऐसी बनावट वाले व्यक्ति सोच-विचारकर फैसले लेने वाले माने जाते हैं.
- तीसरा पर्व: कुछ मान्यताओं में इसे अंतर्ज्ञान और परिस्थितियों को समझने की क्षमताा से जोड़ा जाता है.
ये भी पढ़ें- शाम के समय घर आती हैं मां लक्ष्मी, एस्ट्रोलॉजर ने बताया इस समय भूलकर भी न करें ये 5 काम, रुक जाएगी बरकत
आपको क्या बताता है लंबा अंगूठा
हस्तरेखा शास्त्र में लंबे अंगूठे को मजबूत इच्छाशक्ति, बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि ऐसे लोग अपने फैसले खुद लेना पसंद करते हैं और किसी भी काम को व्यवस्थित तरीके से पूराा करने की कोशिश करते हैं. वे अपने विचारों पर कायम रहने और परिस्थितियों को समझकर आागे बढ़ने में विश्वास रखते हैं.
ये भी पढ़ें- धनतेरस कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा और खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं