Numerology Horoscope by date of birth: अंक ज्योतिष में 1 से 9 मूलांक हैं. हर मूलांक का किसी ना किसी ग्रह से विशेष संबंध माना जाता है. अंक ज्योतिष में मूलांक (Numerology Predictions) जन्मतिथि को कहा जाता है. अगर (Numerology Horoscope) आपके जन्म की तारीख किसी महीने की 8 तारीख को है तो आपका मूलांक 8 माना जाएगा, वहीं अगर आपका जन्म किसी महीने के 10 से 31 तारीख के बीच हुआ है तो दोनों को सम करने के बाद जो अंक प्राप्त होगा (Numerology Predictions) वह आपका मूलांक माना जाएगा. मूलांक 1 तारीख से 9 तारीख तक होते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक के आधार पर व्यक्ति का व्यक्तित्व, उनका स्वभाव और उनके भविष्य के बारे में बताया जा सकता है. किसी व्यक्ति की जन्म तिथि उसके बारे में सब कुछ बता सकती है. आइए जानते हैं किन तारीख पर जन्मे व्यक्तियों पर बजरंगबली की विशेष कृपा होती है...

इन पर होती है हनुमान जी की विशेष कृपा
हिंदू धर्म के अनुसार हनुमान जी को संकट मोचन अर्थात सभी कष्ट हरने वाले के रूप में जाना जाता है. ऐसा मानते हैं कि हनुमान जी का मूलांक 9 है. इसीलिए जिन व्यक्तियों पर हनुमान जी की विशेष कृपा होती है, वह व्यक्ति सभी शुभ फलों को प्राप्त करता है.
अंक शास्त्र की मानें तो मूलांक 9 वालों पर हनुमान जी अपनी खास कृपा बनाए रखते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रेमानंद महाराज से जानिए राधा रानी के 28 नाम, मान्यता के अनुसार जप करने से होती है हर मनोकामना पूरी
9 मूलांक वाले लोग: ऐसे लोग जिनका जन्म महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होगा. अंक शास्त्र के मुताबिक 9 मूलांक वाले व्यक्ति पराक्रमी और बहुत ही साहसी होते हैं. नौ मूलांक वालों पर मंगल ग्रह का प्रभाव भी देखा जाता है.
मूलांक 9 वालों का स्वभाव कैसा होता है
मंगल से प्रभावित होने के कारण ऐसे व्यक्तियों में भय नहीं होता. ऐसा माना जाता है कि 9 मूलांक वाले व्यक्ति उच्च शिक्षा प्राप्त कर अच्छे पदों पर पहुंचते हैं. ऐसे व्यक्ति किसी प्रकार की भी परेशानियां को सुलझाने में माहिर होते हैं. मूलांक व्यक्ति के चरित्र, प्रवृत्ति, और जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद करता है.
मूलांक का महत्व
- मूलांक व्यक्ति के मूल चरित्र को दर्शाता है.
- मूलांक व्यक्ति के जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान करता है.
- मूलांक व्यक्ति के जीवन के मार्गदर्शन में मदद करता है.
- मूलांक व्यक्ति के लिए उपयुक्त वर्ष और तिथि का निर्धारण करता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं