विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2016

धर्म में महिलाओं से भेदभाव नहीं होना चाहिए, शनि शिंगणापुर मंदिर मुद्दे पर बोले बाबा रामदेव

Also Read in
धर्म में महिलाओं से भेदभाव नहीं होना चाहिए, शनि शिंगणापुर मंदिर मुद्दे पर बोले बाबा रामदेव
फाईल फोटो
नयी दिल्ली: योग गुरू रामदेव ने महाराष्ट्र के शनि मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश करने और लैंगिक आधार पर भेदभाव खत्म करने की मांगें कर रही महिला कार्यकर्ताओं का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी धर्म में किसी महिला के खिलाफ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

रामदेव ने कहा, ‘‘किसी भी धर्म में किसी महिला के खिलाफ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। यह भावना के खिलाफ है। यह गलत है।’’

रामदेव से महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शनि शिंगणापुर मंदिर में प्रवेश को लेकर महिलाओं की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन के बारे में सवाल किया गया था।
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महिला से भेदभाव, शनि शिंगणापुर मंदिर, बाबा रामदेव, योग गुरू रामदेव, Women Discrimination, Shani Shingnapur Shrine, Yoga Gura Baba Ramdev
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com