विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From May 05, 2023

Chandra Grahan 2023: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में इस समय देख सकेंगे चंद्र ग्रहण, बाकी शहरों की देखें पूरी लिस्ट यहां

Lunar Eclipse 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने वाला है. इस ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा. 

Read Time: 4 mins
Chandra Grahan 2023: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में इस समय देख सकेंगे चंद्र ग्रहण, बाकी शहरों की देखें पूरी लिस्ट यहां
Chandra Grahan Time In India: भारत के शहरों में किस समय दिखेगा चंद्र ग्रहण जानिए यहां. 

Chandra Grahan 2023: आज 5 मई की रात साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने वाला है जोकि बेहद दुर्लभ होता है और दशकों में एक से दो बार ही लगता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तरह का गहरा उपच्छाया चंद्र ग्रहण अगली बार साल 2042 में नजर आएगा. इस चंद्र ग्रहण को भारते से भी देखा जा सकता है. उपच्छाया चंद्र ग्रहण में पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य एक सीध में होते हैं और इस चंद्र ग्रहण में पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है. इससे चंद्रमा पर अंधकार तो होता है लेकिन सूर्य के किनारे से पड़ रही रोशनी से वह चमकता हुआ सा दिखता है. इस चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) को नंगी आंखों से देखना थोड़ा मुश्किल होता है और यह उपकरणों या फिर कैमरा आदि की मदद से देखा जा सकता है. हालांकि, आसमान पूरी तरह साफ हो तो इस चंद्र ग्रहण को देखने में अत्यधिक मुश्किल नहीं आती है. 

साल का पहला चंद्र ग्रहण दिखेगा आज, Grahan का समय, सूतक काल मान्य होगा या नहीं, जानिए 10 पॉइंट्स में यहां

भारत के किन शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण 

चंद्र ग्रहण 5 मई की रात 8 बजकर 44 मिनट पर लगना शुरू होगा और देररात 1 बजकर 1 मिनट तक रहेगा. चंद्र ग्रहण का परमग्रास रात 10 बजकर 52 मिनट पर होगा. इस चंद्र ग्रहण को भारत के अत्यधिक शहरों (Indian Cities) से देखा जा सकता है और लेकिन हर शहर में पूरी तरह से चंद्र ग्रहण दिखने का समय अलग-अलग हो सकता है. संसार के विभिन्न हिस्सों से चंद्र ग्रहण नजर आएगा जिनमें हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, अंटार्कटिका, यूरोप, एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. 

भारत (India) के जिन शहरों में चंद्र ग्रहण दिखेगा वे हैं - सूरत, दिल्ली (Delhi), कानपुर, पुणे, मुबंई, चेन्नई, पटना, अहमदाबाद, वाराणसी, ऊटी, चंडीगढ़, उज्जैन, वाराणसी, मथूरा, कोहिमा, ईटानगर और इंफाल. 

भारतीय शहरों में उपच्छाया चंद्र ग्रहण दिखने का समय
  • मुंबई - रात 8:44 से 1:01 एएम तक
  • दिल्ली - रात  8:44 से 1:01 एएम तक
  • हैदराबाद - रात 8:44 से 1:01 एएम
  • गुरुग्राम - रात 8:44 से 1:01 एएम
  • बैंग्लुरु - रात 8:44 से 1:01 एएम
  • कोलकाता - रात 8:44 से 1:01 एएम
  • चेन्नई - रात 8:44 से 1:01 एएम
  • भोपाल- रात 8:44 से 1:01 एएम
  • पटना- रात 8:44 से 1:01 एएम
  • चंदीगढ़- रात 8:44 से 1:01 एएम
  • अहमदाबाद - रात 8:44 से 1:01 एएम
  • गुवाहाटी - रात 8:44 से 1:01 एएम
  • विशाखापट्टनम - रात 8:44 से 1:01 एएम
  • रांची - रात 8:44 से 1:01 एएम 
  • ईटानगर - रात 8:44 से 1:01 एएम
  • इंफाल - रात  8:44 से 1:01 एएम 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Haridwar में Buddha Purnima के मौके पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Chandra Grahan 2023: 130 साल बाद Lunar Eclipse पर बना दुर्लभ संयोग, जानें कहां दिखेगा असर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Yogini Ekadashi 2024: आज रखा जा रहा है योगिनी एकादशी का व्रत, जानिए पूजा का मुहूर्त और विधि
Chandra Grahan 2023: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में इस समय देख सकेंगे चंद्र ग्रहण, बाकी शहरों की देखें पूरी लिस्ट यहां
लड्डू गोपाल की सेवा में है भोग का बहुत महत्व, जानिए दिन के अनुसार किस चीज से लगाना चाहिए भोग
Next Article
लड्डू गोपाल की सेवा में है भोग का बहुत महत्व, जानिए दिन के अनुसार किस चीज से लगाना चाहिए भोग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;