विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2019

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू दशहरा उत्सव शुरू, 14 अक्टूबर को होगा संपन्न

कुल्लू दशहरा 14 अक्टूबर को संपन्न होगा. समापन समारोह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर (Jai Ram Thakur) शामिल होंगे.

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू दशहरा उत्सव शुरू, 14 अक्टूबर को होगा संपन्न
हिमाचल प्रदेश में कुल्लू दशहरा उत्सव शुरू हुआ
शिमला:

प्रसिद्ध ‘कुल्लू दशहरा' (Kullu Dussehra) हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के धलपुर मैदान में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ दशहरा से शुरू हो गया. सप्ताह भर चलने वाला यह उत्सव इसलिए अनूठा है क्योंकि जब देश के बाकी हिस्सों में दशहरा समाप्त हो जाता है, तब यह आरम्भ होता है।यह 17वीं सदी से मनाया जा रहा है.

हिमाचल प्रदेश के राज्याल बंदारू दत्तात्रेय ने इस उत्सव का शुभारम्भ किया और भगवान रघुनाथ रथ यात्रा में भी भाग लिया.
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति अनूठी है.

अपनी समृद्ध संस्कृति, रीति रिवाजों और परम्पराओं को संरक्षित रखने के लिए राज्य के लोग प्रशंसा के पात्र हैं. इस संस्कृति, रीति रिवाजों और परम्पराओं को अगली पीढ़ी तक भी ले जाने की आवश्यकता है.

कुल्लू दशहरा 14 अक्टूबर को संपन्न होगा. समापन समारोह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर (Jai Ram Thakur) शामिल होंगे.

आस्था से जुड़ी और खबरें...

बद्रीनाथ धाम के कपाट इस दिन हो रहे हैं बंद, विजयदशमी पर निकाला शुभ मुहूर्त

भगवान शिव शरीर पर क्यों लगाते हैं भस्म?

जानें बिल्लियों से जुड़े अंधविश्वासों का सच, क्यों रास्ता काटने पर रुक जाते हैं लोग...

... जानिए क्यों शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर चढ़ाया जाता है कच्चा दूध

जानिए क्यों हर शुभ काम की शुरूआत भगवान गणेश से की जाती है

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kullu Dussehra, Himachal Pradesh, Kullu Dussehra Date, Kullu Mela
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com