विज्ञापन

कांवड़ लेकर जा रहे हैं, तो बजाइए ये टॉप 10 भजन, और जोर से बोलो जय भोले बाबा की

सावन शुरू हो रहा है और इसी के साथ कांवड़ यात्रा की शुरुआत होगी. अगर आप कांवड़ यात्रा पर जाएंगे तो ये भजन जरूर सुनें ताक‍ि हर भक्‍त अपनी कांवड़ यात्रा के साथ बम बम भोले के जयकारों का नारा लगाए.

कांवड़ लेकर जा रहे हैं, तो बजाइए ये टॉप 10 भजन, और जोर से बोलो जय भोले बाबा की
कांवड़ यात्रा के पर सुनें ये भजन.

साल 2026 में कांवड़ यात्रा 30 जुलाई, गुरुवार से शुरू होगी. इसी दिन से सावन महीने की शुरुआत भी मानी जाएगी. इस दौरान लाखों शिव भक्त हरिद्वार और दूसरे गंगा घाटों से गंगाजल लेकर अपने-अपने शिव मंदिरों की ओर पैदल निकलेंगे. पूरे रास्ते भक्ति, सेवा और श्रद्धा का माहौल देखने को मिलेगा.कांवड़ यात्रा और सावन की तैयारी कर रहे हैं, तो चल‍िए आपको बताते हैं क‍ि कौन से टॉप 10 लोकप्रिय डीजे और पारंपरिक कावड़ भजन हैं. आप इन भजन को अपनी पसंदीदा ल‍िस्‍ट में शाम‍िल कर सकते हैं.  सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में, ओढ़े बाघम्बर भोलेनाथ डमरू वाला, और भक्त चलो हरिद्वार। ये सभी गीत शिव भक्तों के बीच कांवड़ यात्रा के दौरान बेहद प्रसिद्ध हैं।

कांवड़ यात्रा में ये 10 कांवड़ और शिव भजन जरूर सुनें 

सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में 

शिव विवाह और उनके सुंदर स्वरूप का डीजे रीमिक्स भजन. इसे भक्‍त बहुत पसंद करते हैं आप भी इस बार अपनी कांवड़ यात्रा में जरूर शाम‍िल करें. भोले बाबा आपकी भक्‍त‍ि की आस्‍था देख आपकी हर मुराद अवश्‍य पूरी करें, तो फ‍िर देर क‍िस बात की शाम‍िल कर लीज‍िए ये खूबसूरत गाना अपनी प्‍ले ल‍िस्‍ट में. 

ओढ़े बाघम्बर भोलेनाथ डमरू वाला 

भगवान शिव के वस्त्रों और डमरू की महिमा का वर्णन क‍िया गया है. यह बेह ही खूबसूरत भजन है, जो हर कांवड़ यात्रा में बजता है. फ‍िर देर क‍िस बात की कल शुरू हो रही कांवड़ यात्रा में जोर शोर से बजाइए भक्‍त‍ि से भरा भजन और जोर से बोले जय भोले बाबा की. 

भक्त चलो हरिद्वार 

कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार जाने की प्रेरणा देने वाला लोकप्रिय गीत. भक्‍त जल लेने हरिद्वार जा रहे हैं, तो यह भजन अवश्‍य सुनें. 

ओ भोले तू मौज करे 

हरियाणवी शैली में गाया गया प्रसिद्ध कावड़ डीजे गीत. अगर आप हर‍ियाणवी गाने के शौकीन हैं, तो कांवड़ ले जाते समय ये वाला गाना आपको जरूर पसंद आएगा. 

तेरा डमरू बाजे पर्वत पे

कैलाश पर्वत और भगवान शिव के डमरू पर आधारित. भगवा श‍िव के गाने सावन के महीने में मंत्रमुग्‍ध कर देंगे. 

भोले रोज रोज भांगिया घुटवाव मत ना 

शिव और माता पार्वती का संवाद और मस्ती भरा भजन. मां पार्वती के भक्‍त हैं, तो यह गाना हर भक्‍त को बेहद पसंद आएगा. 

बागड़ बम बम लहिरी 

बम-बम भोले के जयकारों से जुड़ा ऊर्जावान कांवड़ गीत. यह गाना सबसे ज्‍यादा प्‍ले होता है और भक्‍त इस गाने पर सबसे ज्‍यादा झूमते हैं. 

कांवड़ लाऊंगी / हरिद्वार जाऊँगी 

कांवड़ यात्रा पर जाने वाले भक्तों की उमंग का गीत. इस भजन के शब्‍द बेहद ही खूबसूरत हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यह भजन ट्रेंड सोशल मीड‍िया के आधार पर ल‍िया गया है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है. )

यह भी पढ़ें- एकादशी कब है? यहां जानें कामिका एकादशी और पुत्रदा एकादशी की सही तिथि

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com