हिंदू धर्म में कार्तिक मास को सबसे पवित्र महीनों में से एक माना गया है. इस महीने में किए गए स्नान, दान और भगवान विष्णु की भक्ति का विशेष फल प्राप्त होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास में सुबह स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. इस पूरे महीने विशेष नियमों का पालन किया जाता है. कार्तिक के महीने में तुलसी पूजा और तुलसी दीपदान किया जाता है. यहां जानिए कार्तिक में तुलसी पूजा की सही विधि और नियम क्या है?
कार्तिक मास का महत्व
कार्तिक महीने में भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों की आराधना की जाती है. ये महीना भक्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. इस पूरे महीने दीपदान, भजन-कीर्तन, मंदिर दर्शन, तुलसी पूजन और धार्मिक कथा श्रवण का विशेष महत्व बताया गया है. इस महीने किया गया पुण्य कई गुना फल देता है. दरअसल, तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय हैं, इसलिए कार्तिक मास में तुलसी के पौधे की पूजा करना अच्छा होता है. तुलसी के पास दीपक जलाना और भगवान विष्णु का स्मरण करना शुभ माना जाता है.
कार्तिक महीने में तुलसी पूजा कैसे करें
कार्तिक महीने में तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि श्रद्धा और नियम के साथ तुलसी पूजा करने से घर में सुख, शांति और पॉजिटिव बनी रहती है. तुलसी पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. तुलसी के पौधे के आसपास की साफ-सफाई रखें. इसके बाद जल अर्पित कर सकते हैं और भगवान विष्णु का स्मरण करें. इस महीने में तुलसी के पौधे के पास शाम को दीपक जलाना चाहिए. मान्यता है कि तुलसी के पास दीपदान करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है. इसके अलावा दीपक जलाते समय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का ध्यान करें और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करें.
कार्तिक में तुलसी का महत्व
हिंदू धर्म में तुलसी के पत्तों को पवित्र माना जाता है. तुलसी को तोड़ते समय भी कुछ नियमों का पालन किया जाता है. रविवार, एकादशी और सूर्यास्त के बाद तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए. कार्तिक के महीने में तुलसी के पास बैठकर विष्णु मंत्रों का जाप, विष्णु सहस्रनाम का पाठ या अपनी श्रद्धा के अनुसार प्रार्थना की जा सकती है.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें:- Kartik Maas 2026: 26 अक्टूबर से कार्तिक स्नान शुरू, जानिए ब्रह्म मुहूर्त और आंवला पूजा के नियम
यह भी पढ़ें:- हथेली में ये त्रिकोण दिखे तो चमक सकती है किस्मत, जानें हाथ की रेखाओं में छुपे त्रिभुज उसका अर्थ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं