Sawan month 2025 : हर साल श्रावण मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन नाग देवता, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है. इसे मनसा देवी अष्टांग पूजा के रूप में भी जाना जाता है, इसमें आठ नागों (सर्पों) के साथ नाग देवी, मनसा देवी की भी पूजा की जाती है. मान्यता है नाग पंचमी के दिन सर्पों की मूर्तियों या प्रतिमाओं को अर्पित सामग्री सीधे नाग देवता तक पहुंचती है. यह भी कहा जाता है कि इस पर्व की विधि-विधान से पूजा करने से कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिल सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं, इस साल नाग पंचमी का पर्व कब है और इसका शुभ मुहूर्त क्या है.
Bajrangbali mantr's : हनुमान जी के ये 9 मंत्र बहुत हैं लाभकारी, हर दिन करें जाप...फिर देखिए बदलाव!
कब है नाग पंचमी - when is naag panchami
हिन्दू पंचांग के अनुसार, पंचमी तिथि 28 जुलाई को रात 11 बजकर 24 मिनट पर शुरू होगी और 30 जुलाई को सुबह 12 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार, इस साल नागपंचमी 29 जुलाई दिन मंगलवार को मनाई जाएगी.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
नाग पंचमी चौघाड़िया पूजन मुहूर्त - Nag Panchami Puja Muhurta
इस दिन चौघाड़िया मुहूर्त सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. वहीं, दूसरा मुहूर्त 12 बजकर 27 मिनट से दोपहर 2 बजकर 9 मिनट तक रहेगा, जबकि तीसरा चौघाड़िया दोपहर 3 बजकर 51 मिनट से शाम 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. इन मुहूर्तों में आप भगवान शिव की विधि-विधान के साथ पूजा कर सकते हैं.
नाग पंचमी का महत्व - Nag Panchami significance
इस दिन नाग देवता की पूजा करने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है. इसके लिए आपको शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए. इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. आप चाहें तो इस दिन "ओम् भ्रां भ्रीं, भ्रौं सः राहवे नमः" और "ओम् स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं सः केतवे नमः" मंत्रों का जाप 108 बार कर सकते हैं. यह भी कालसर्प दोष के असर को कम कर सकता है. साथ ही नाग पंचमी के दिन माथे पर तिलक लगाना शुरू करिए, यह उपाय आपको पितृ दोष से मुक्ति दिला सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं