देश में कथा सुनने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. आज कुछ कथावाचक ऐसे हैं जिनकी कथा शुरू होते ही हजारों नहीं, बल्कि लाखों भक्त पहुंच जाते हैं. उनके भजन और प्रवचन सिर्फ पंडालों तक नहीं, बल्कि मोबाइल की स्क्रीन पर भी करोड़ों लोगों तक पहुंचते हैं. ऐसे में लोगों के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि आखिर इतने बड़े कथावाचक एक कथा के लिए कितनी फीस लेते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के तीन सबसे चर्चित कथावाचकों की एक कथा की बताई जाने वाली फीस 10 लाख से 18 लाख रुपये तक पहुंचती है. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है.
तीसरे नंबर पर हैं जया किशोरी
भजन और कथा की दुनिया में जया किशोरी ने अपनी अलग पहचान बनाई है. उनकी आसान और दिल से जुड़ने वाली बातें हर उम्र के लोगों को पसंद आती हैं. बताया जाता है कि वो अब तक 500 से ज्यादा कथाएं कर चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक कथा के लिए उनकी फीस करीब 10 लाख रुपये बताई जाती है.
दूसरे नंबर पर हैं देवकीनंदन ठाकुर
देवकीनंदन ठाकुर का नाम भी देश के बड़े कथावाचकों में गिना जाता है. कहा जाता है कि उन्होंने सिर्फ 13 साल की उम्र में श्रीमद्भागवत महापुराण कंठस्थ कर लिया था. उनकी कथा सुनने के लिए हर बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कथा के लिए वो करीब 12 से 15 लाख रुपये तक फीस लेते हैं.
पहले नंबर पर हैं अनिरुद्ध आचार्य
अनिरुद्ध आचार्य की लोकप्रियता पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है. उनकी कथा में लाखों भक्त शामिल होते हैं और सवालों के मजेदार जवाबों की वजह से वो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल रहते हैं. भारत ही नहीं, विदेशों में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कथा के लिए उनकी फीस करीब 15 से 18 लाख रुपये तक बताई जाती है.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मिली जानकारी पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: आज या कल, कब है कजरी तीज व्रत, जानिए सही तिथि, पूजा विधि और महत्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं