Guru Nanak Jayanti wishes 2024 : गुरु नानक जयंती पहले सिख गुरु, गुरु नानक के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है. आपको बता दें कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी को इतिहास के सबसे प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु में से एक माना जाता है. समानता, प्रेम, विनम्रता और निस्वार्थ पर जोर देने वाली गुरु नानक की शिक्षाएं दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं. इस साल गुरु नानक जयंती आज 15 नवंबर, 2024 को मनाई जा रही है. ऐसे में यहां हम उनके कुछ मोटिवेशनल कोट्स साझा कर रहे हैं, जिन्हें आप गुरु पर्व के दिन दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजकर बधाई संदेश दे सकते हैं.
आज है कार्तिक माह का पहला प्रदोष व्रत, यहां जानिए पूजा मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि
गुरु नानक जयंती विशेज 2024
ईश्वर एक है और वह सभी जगह विद्यमान हैं. हम सभी को सभी के संग जीवन में प्रेम पूर्वक रहना चाहिए.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!

जीवन में मेहनत और ईमानदारी की कमाई में से कुछ हिस्सा गरीब लोगों को दान करना चाहिए. ऐसा करने से आने वाले समय में जरूर लाभ मिलता है.

जीवन में लोभ का त्याग कर अपने हाथों से मेहनत कर धन प्राप्त करना चाहिए. जीवन में कभी पैसों की बर्बादी नहीं नहीं करनी चाहिए.

कभी भी किसी का हक नहीं छीनना चाहिए. जब दूसरों का हक छिनता है, तो उसे जीवन में कभी भी समाज में सम्मान नहीं मिलता है.

जो इंसान कड़ी-मेहनत करके कमाता है और अपनी मेहनत की कमाई में से थोड़ा सा भी दान करता है वह सत्य का मार्ग ढूंढ लेता है.

अपनी कमाई का 10वां हिस्सा परोपकार के लिए और अपने समय का 10वां हिस्सा प्रभु भक्ति में लगाना चाहिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं