विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Oct 24, 2023

Dussehra Wishes: आज दशहरा पर दीजिए सभी को बधाई, विजयदशमी पर मनाएं बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न 

Dussehra 2023 Wishes: आज विजयदशमी के शुभ अवसर पर सभी को दीजिए दशहरा की बधाई. भेज सकते हैं यहां दिए शुभकामना संदेश. 

Read Time: 3 mins
Dussehra Wishes: आज दशहरा पर दीजिए सभी को बधाई, विजयदशमी पर मनाएं बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न 
Dussehra Wishes In Hindi: खास संदेश भेजकर सभी को दीजिए दशहरा की शुभकामनाएं. 

Dussehra Wishes: आज 24 अक्टूबर, मंगलवार के दिन विजयदशमी (Vijayadashami) का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन को दशहरा के नाम से जाना जाता है और दशमी कहकर भी पुकारते हैं. दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत माना जाता है. इस दिन श्रीराम (Shriram) ने लंकापति रावण (Ravana) का वध किया था जिसके बाद से हर वर्ष दशहरा को विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, दशहरा आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है. आप भी इस खास दिन पर अपने दोस्तों, परिवार, नाते-रिश्तेदारों और परिचितों को दशहरा के शुभकामना संदेश भेजकर बधाई दे सकते हैं. 

दशहरा के शुभकामना संदेश | Dussehra Wishes 

रावण की तरह मन के विकारों का नाश हो,
प्रभु श्रीराम का हृदय में सर्वदा वास हो. 

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं! 

रामजी की कृपा से आप पर हो खुशियों की बौछार,
ऐसी शुभकामनाएं हमारी, आप करो स्वीकार. 

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं! 

Latest and Breaking News on NDTV

जैसे श्रीराम ने जीत ली थी लंका,
वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया
इस दशहरा मिल जाएं आप को,
दुनिया भर की सारी खुशियां. 

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!


हर खुशी आपकी कदम चूमे,
कभी ना हो दुखों का सामना. 

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Latest and Breaking News on NDTV

हर पल हो आपका जीवन सुनहरा
घर आपके रहे सदा खुशियों का पहरा
मुबारक हो आपको यह पावन दशहरा. 

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

भीतर के रावण को
जो आग खुद लगाएंगे,
सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे. 

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

इस दशहरे हर मनुष्य बस एक नेक काम करे
अंतर्मन में पनप रही हर बुराई का सर्वनाश करे. 

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Latest and Breaking News on NDTV

रावण का सर्वनाश हो,
हर हृदय में श्री राम का वास हो. 

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

बुराई पर अच्छाई की जीत, दशहरा लाता है एक उम्मीद,
रावण की तरह हमारे दुखों का अंत हो,
एक नई शुरुआत हो एक नए सवेरे के साथ शुभ दशहरा. 
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

रावण के संहार पर दशहरा,
अयोध्या वापसी पर मनाते दिवाली हैं,
दुनिया सारे गुण उनके गाती,
मेरे श्रीराम की हर बात निराली है. 
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Yogini Ekadashi 2024: जानिए कब है योगिनी एकादशी और पूजा का शुभ मुहूर्त
Dussehra Wishes: आज दशहरा पर दीजिए सभी को बधाई, विजयदशमी पर मनाएं बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न 
अक्षय तृतीया पर सभी को भेजें ये खास संदेश घर में लक्ष्मी आगमन और सुख-समृद्धि आने की कामना के साथ
Next Article
अक्षय तृतीया पर सभी को भेजें ये खास संदेश घर में लक्ष्मी आगमन और सुख-समृद्धि आने की कामना के साथ
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;