December Grah Gochar: अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक कल से दिसंबर महीने की शुरुआत हो रही है. दिसंबर का महीनी अंग्रेजी कैलेंडर में आखिरी महीना होता है. इसके बाद नए साल की शुरुआत हो जाती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिसंबर यानी आखरी महीना ग्रह-गोचर की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. दरअसल इस महीने में 6 ग्रह अपनी चाल बदलेंगे. ग्रहों की चाल का असर सभी राशियों पर होता है, ऐसी ज्योतिष की मान्यता है. आइए जानते हैं कि दिसंबर 2022 में किन-किन ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है और इससे किन राशि वालों को खास सतर्क रहना होगा.
दिसंबर 2022 ग्रह-गोचर | December 2022 Grah Gochar
बुध का धनु राशि में गोचर- 3 दिसंबर, 2022 दिन शनिवार, सुबह 06:34 बजे
शुक्र का धनु राशि में गोचर- 05 दिसंबर, सोमवार
सूर्य का धनु राशि में गोचर - 16 दिसंबर, 2022 दिन शुक्रवार की सुबह 09:38 बजे
बुध का मकर राशि में गोचर- 28 दिसंबर, 2022 दिन बुधवार की सुबह 04:05 बजे
शुक्र का मकर राशि में गोचर- 29 दिसंबर, 2022 को दोपहर 3:45 बजे
वक्री बुध का धनु राशि में गोचर- 31 दिसंबर, 2022 की देर रात 12:58 बजे
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
मिथुन- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिसंबर का महीना मिथुन राशि वालों के लिए कुछ हद तक अशुभ साबित हो सकता है. दरअसल इस महीने में शुक्र के गोचर से अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है. यानी शुक्र का गोचर इस राशि के लिए परेशनियां पैदा करने वाला हो सकता है. इसके साथ ही सूर्य, बुध और शुक्रक का राशि परिवर्तन भी आर्थिक और वैवाहिक जीवन पर असर डालेगा. ऐसे में इस महीने में खास सतर्क रहना होगा और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करना होगा.
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए दिसंबर में हो रहे ग्रहों का राशि परिवर्तन कुछ खास साबित नहीं होगा. इस महीने ग्रहों के गोचर का अशुभ प्रभाव प्राप्त हो सकता है. जिसकी वजह से नौकरी और रोजगार में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इसके साथ ही बिजनेस में आमदनी प्रभावित हो सकती है. पारिवारिक कार्यों में अनावश्यक धन खर्च होगा. जिससे मन में नकारात्मक वातावरण बनेगा.
धनु- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिसंबर का महीना धनु राशि वालों के लिए मुश्किलों से भरा रहने वाला है. दरअसल इस महीने में कुल 6 ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. जो कि धनु राशि वालों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है. ऐसे में दिसंबर माह में धनु राशि के जातकों को विशेष सावधान रहना होगा. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है. आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में इस राशि के जातक दिसंबर माह में विशेष सतर्क रहें.
Sun Transit 2022 Date: धनु राशि में सूर्य देव करेंगे प्रवेश, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत!
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं