Surya Gochar 2022 Date: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है. इसके साथ ही व्यक्ति की गरिमा, स्वाभिमान, अहंकार और करियर का भी कारक होता है. कहा जाता है कि सूर्य हमारे समर्पण, सहनशक्ति, जीवन शक्ति, इच्छा शक्ति, मान-सम्मान और नेतृत्व करने की क्षमता आदि को नियंत्रित करता है. इसके अलावा यह पिता, सरकार, राजा और उच्च अधिकारियों के लिए कारक ग्रह होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव 16 दिसंबर को सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में धनु को अग्नि तत्व का राशि माना गया है. सूर्य का यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुब साबित होने वाला है. आइए जानते हैं कि दिसंबर में सूर्य को गोचर के दिन राशियों की किस्मत बदल सकती है.
सूर्य गोचक का राशियों पर प्रभाव | Effect of Surya Gochak on zodiac signs
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर शुभ प्रभाव देगा. सूर्य इस राशि के 9वें भाव में प्रवेश करेगा. जिसके परिणामस्वरूप यात्रा से लाभ प्राप्त होगा. इसके साथ ही गोचर की अवधि में भाग्य का उदय होगा. शिक्षा में सुधार मिलेगा. किसी साथी से अचानक आर्थिक लाभ का योग बनेगा. अविवाहित जातकों के लिए रिश्तों का प्रस्ताव मिलेगा.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
कर्क राशि- कर्क राशि के लिए सूर्य का गोचर शुभ साबित होने जा रहा है. सूर्य इस राशि के छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं. ऐसे में इस दौरान शत्रुओं पर जीत हासिल हो सकती है. परिवार में आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. इसके साथ ही कानूनी विवाह का फैसला पक्ष में आएगा. जो लोग प्रतियोगी छात्र हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से सूर्य का यह राशि परिवर्तन शुभ साबित होने जा रहा है.
Champa Shashti 2022: चंपा षष्ठी का व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
कन्या राशि- सूर्य का गोचर कन्या राशि के लिए शुभ माना जा रहा है. सूर्य इस राशि के चौथे भाव में गोचर करने जा रहा है. इस दौरान गृहस्थ जीवन थोड़ा व्यस्त रहेगा. इसके साथ ही बिजनेस में कई प्रकार से लाभ मिल सकता है. माता-पिता से आर्थिक लाभ मिलेगा.
वृश्चिक राशि- सूर्य इस राशि के 10वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं. ऐसे में सूर्य-गोचर की अवधि में इस दौरान संचार के कौशल में सुधार होगा. इसके साथ ही इस दौरान परिवार के लोगों का साथ मिलेगा. परिवार में लोगों का सहयोग मिलेगा. सरकारी कर्मचारियों को इस दौरान विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है.
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य सातवें भाव के स्वामी हैं. इस गोचर काल के दौरान यह आपके 11वें भाव यानी कि आय, लाभ, इच्छा, बड़े भाई-बहन और चाचा के भाव में गोचर करने जा रहे हैं. इस दौरान आपको अपने पैतृक परिवार और बड़े भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और आप उनके साथ किसी ड्रीम डेस्टिनेशन पर भी जा सकते हैं.
Shukra Grah Gochar 2022: 5 दिसंबर से इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन, शुक्र का गोचर करेगा कमाल
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं