- आज है छोटी दिवाली.
- यहा जानिए छोटी दिवाली का शुभ मुहूर्त.
- बड़ी दिवाली से इस तरह है ये अलग.
Choti Diwali 2023 Date: दिवाली (diwali 2023) को अगर हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व कहा जाए तो गलत नहीं होगा. जी हां यह वह पर्व है जिसकी तैयारी न जाने कितने महीनों पहले से शुरू हो जाती है. फिर चाहे घर की साफ- सफाई हो या दिवाली पर खरीदी जाने वाली मिठाइयां, घर में चारों ओर चकाचौंध देखने को मिलती है. और आप तो जानते ही हैं कि दिवाली की (choti diwali date) शुरुआत धनतेरस से होती है जिसके बाद छोटी दीपावली होती है जिसे चौदस भी कहा जाता है. लेकिन कई बार लोगों में छोटी और बड़ी दिवाली को लेकर कन्फ्यूजन देखने को मिलती है. यहां आपको छोटी दीवाली से जुड़ी सारी जानकारियां मिल जाएंगी, फिर चाहे डेट की बात हो, पूजा मुहूर्त (choti diwali shubh muhurat) या बड़ी (badi diwali) और छोटी दीवाली में अंतर जानना हो, जानें यहां सब कुछ.
दिवाली पर देना चाहते हैं कुछ हटकर तो खरीद लीजिए ये चीजें, गिफ्ट पाकर फूले नहीं समाएंगे दोस्तछोटी दिवाली है आज | Choti Diwali 2023

इस साल छोटी दीपावली की शुरुआत कार्तिक कृष्ण की चतुर्दशी तिथि से हो रही है और कार्तिक कृष्ण की चतुर्दशी तिथि पर ही इसका समापन भी होगा. यानी 11 नवंबर 2023, शनिवार को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर छोटी दिवाली का शुभारंभ होगा और 12 नवंबर 2023, रविवार को दोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर यह समाप्त हो जाएगी.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
छोटी दिवाली - 11 नवंबर 2023
बड़ी दिवाली - 12 नवंबर 2023
स्नान मुहूर्त - 12 नवंबर 2023, रविवार को सुबह 5 बजकर 28 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 41 मिनट तक.

मान्यता के अनुसार कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को छोटी दीपावली पर श्री कृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध किया था इसलिए छोटी दिवाली के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है. वहीं बड़ी दिवाली के बारे में आप यह तो जानते हैं कि इस दिन भगवान श्री राम वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे और अयोध्या नगरी में चारों तरफ अंधेरा होने के कारण अयोध्यावासियों ने दीपक जलाकर भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया था. लेकिन शास्त्रों के अनुसार कार्तिक अमावस्या के दिन बड़ी दिवाली मनाई जाती है क्योंकि इस दिन माता लक्ष्मी रात के समय धरती पर आती हैं और इसलिए लोग दीप जलाकर विधिवत रूप से मां लक्ष्मी की पूजा करते हुए उनका स्वागत करते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं