जिस तरह से ज्योतिष शास्त्र का हमारी जिंदगी में बहुत महत्व होता है, उसी तरह से अंकशास्त्र भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है और मूलांकों की गणना करके किसी के भविष्य और व्यवहार का पता लगाया जा सकता है. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि अगर आपके बच्चे का जन्म इन तारीखों पर हुआ है तो वह कैसे स्वभाव (Nature) के होंगे और उनका भविष्य कैसा हो सकता है. तो अगर आपके बच्चे भी इन खास तारीखों पर जन्मे हैं तो यकीन मानिए कि उनका भविष्य भी उज्जवल होगा, क्योंकि उनमें आईएएस, आईपीएस, रतन टाटा और बिल गेट्स जैसा बनने के गुण होते हैं.
इन तारीखों को जन्मे बच्चे होते हैं खास
अंक ज्योतिष के अनुसार 1, 10, 19 और 28 तारीख को जिन बच्चों का जन्म होता है वह बच्चे बहुत खास होते हैं, क्योंकि उनका मूलांक (Moolank) 1 होता है. एक मूलांक का स्वामी सूर्य ग्रह होता है और जिस बच्चे की राशि (Zodiac Sign) में सूर्य ग्रह उच्च होता है वह हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं. शिक्षा की बात की जाए तो यह बच्चे उच्च शिक्षा हासिल करते हैं और बड़े होकर आईएएस,आईपीएस अधिकारी बनने के प्रबल योग इनमें होते हैं. इतना ही नहीं इन तारीखों को जन्म लेने वाले बच्चों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और इनमें लीडरशिप क्वालिटी होती है. इसलिए इनमें नेता बनने के गुण भी होते हैं. बता दें कि बिल गेट्स, इंदिरा गांधी और रतन टाटा (Ratan Tata) जैसे सक्सेसफुल लोगों का मूलांक भी एक ही है.
कैसे कैलकुलेट करें मूलांक
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
अब बात आती है कि आप मूलांक को कैसे निकाल सकते हैं. उदाहरण के तौर पर अगर किसी का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो ऐसे में इन अंकों को जोड़कर आप मूलांक निकाल सकते हैं. 1 और 6 को जोड़ने पर 7 आता है 2 और 5 को जोड़ने पर 7 आता है. इस तरीके से इन तरीकों को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है. अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अलग मतलब होता है. यह मूलांक हमारे नेचर, प्रकृति, गुण-दोष आदि के बारे में बताते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं