Chhath Puja 2024: छठ का महापर्व अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है. चार दिनों तक चलने वाली छठ पूजा का समापन आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होता है. इस साल 8 नवंबर के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और छठी मैया की कृपा के साथ छठ पूजा संपन्न की जाएगी. छठ की पूजा में सूर्य देव की उपासना का खास विधान होता है. ऐसे में यहां जानिए दिल्ली समेत किस राज्य में सूर्योदय का क्या समय है और किस तरह भगवान सूर्य को उषा अर्घ्य (Usha Arghya) दिया जाता है.
छठी मैया को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाए जाते हैं ये खास प्रसाद, जानिए इन प्रसाद का क्या है महत्व
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उषा अर्घ्य का शुभ मुहूर्त | Usha Arghya Shubh Muhurt
दिल्ली - सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर
पंजाब - सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर
बिहार - सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर
पश्चिम बंगाल - सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर
उत्तर प्रदेश - सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर
झारखंड - सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर
मान्यातानुसार छठ का व्रत रखने पर घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है और छठी मैया संतान को सही-सलामत रखती हैं. माना जाता है कि छठ पूजा करने पर व्यक्ति निरोगी रहता है, घर में सुख-शांति रहती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं.
कार्तिक मास की सप्तमी तिथि पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है. सुबह के सूर्य को अर्घ्य देते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि पैरों पर इस जल की बूंदे ना पड़ें.
भगवान सूर्य को अर्घ्य देते समय कुछ मंत्रों (Surya Mantra) का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है. निम्न कुछ ऐसे ही मंत्र दिए जा रहे हैं जिनका जाप करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया जा सकता है. यदि कोई मंत्र अर्घ्य देते समय याद नहीं रहता है तो भगवान सूर्य का नाम लेने भर से ही उनकी कृपा प्राप्त हो जाती है.
- ओम घृणि: सूर्याय नमः
- ओम आदित्य भास्कराय नमः
- ओम सूर्याय नमः
उषा अर्घ्य के बाद ही व्रत खोला जाता है. व्रत तोड़ने के लिए कच्चे दूध से बना शरबत पिया जाता है और छठ पूजा का प्रसाद खाकर ही व्रत तोड़ते हैं. इसके साथ ही छठ पूजा का समापन हो जाता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं