- शिवलिंग पर जौ अर्पित करना माना गया है शुभ.
- जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है.
- पशुपतिनाथ का व्रत माना गया है खास.
Shiva Purana: शिव पुराण (Shiva Purana) में भगवान शिव (Lord Shiv) की महिमा का वर्णन किया गया है. इसके अलावा इसमें शिव भक्ति का भी उल्लेख किया गया है. शिव पुराण (Shiva Purana) मुताबिक भगवान शिव की पूजा (Lord Shiva Worship) करने वालों को जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होता है. माना जाता है कि भोलेनाथ (Bholenath) की कृपा से व्यक्ति का जीवन खुशहाल रहता है. शिव पुराण में शिव (Shiv) को प्रसन्न करने और समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं. कहा जाता है कि इन उपायों को करने ना सिर्फ आर्थिक परेशानी दूर होती है, बल्कि पाप कर्मों से भी मुक्ति मिलती है. आइए जानते हैं शिव पुराण के उन उपायों के बारे में.
-शिव पुराण के अनुसार, आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना अच्छा माना गया है. शिवलिंग पर चढ़ाए जाने वाले जल में अक्षत मिलाना शुभ माना गया है. शिव पुराण के अनुसार ऐसा करने से कर्ज की समस्या से भी छुटकार मिल सकता है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
-शिव पुराण के अनुसार, प्रतिदिन जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करने से जीवन के पाप नष्ट हो जाते हैं. साथ ही जीवन की अड़चने भी दूर हो जाती हैं. मान्यता है कि यह उपाय व्यक्ति को शुभता की ओर ले जाता है. जिससे जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है.
-शिव पुराण के अनुसार, जल में जौ मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करने से सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है. साथ ही पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है. शिव पुराण में कहा गया है कि गेहूं से बने पकवान भगवान शिव को भोग लगाना उत्तम है. कहा जाता है कि ऐसा करने से घर का नकारात्मक माहौल खुशनुमा हो जाता है.
-शिव पुराण के मुताबिक, शिवलिंग पर देसी घी अर्पित करने से शारीरिक दुर्बलता दूर होती है. वहीं शिविलिंग पर शहद अर्पित करने से रोगों के मुक्ति मिलती है. इसके अलावा आक के फूल चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.
-शिव पुराण के अनुसार, मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए 5 सोमवार पशुपतिनाथ का व्रत रखना चाहिए. माना जाता है कि यह व्रत भगवान शिव को समर्पित है. इस व्रत को प्रदोष व्रत की तरह ही किया जाता है. सुबह और प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा की जाती है. यह व्रत सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला और संकटों से मुक्ति प्रदान करने वाला माना जाता है.
सिटी सेंटर: हनुमान मंदिर के सेवादार यूसुफ पेश कर रहे भाईचारे की मिसाल
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं