विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वाले शुरू करेंगे नया काम तो सिंह को मिलेगा शुभ समाचार, पढ़ें अपना भी राशिफल

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 02 April 2026: आज गुरुवार के दिन चंद्रमा कन्या राशि में स्थित है, जिसके कारण आज मेष, वृषभ, कर्क, सिंह और कन्या जैसी राशियों के लिए पूरा दिन गुडलक लिए हुए है. आज इन राशियों को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी. आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानने के लिए जरूर पढ़ें 02 अप्रैल 2026 का पूरा राशिफल.

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वाले शुरू करेंगे नया काम तो सिंह को मिलेगा शुभ समाचार, पढ़ें अपना भी राशिफल
Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 02 April 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए 02 अप्रैल 2026 का पूरा राशिफल.
NDTV

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 02 April 2026: आज चैत्र मास की पूर्णिमा यानि हनुमान जयंती वाले दिन चंद्रमा कन्या राशि में स्थित है, जिसके कारण आज मेष, वृषभ, कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए पूरा दिन अनुकूल रहने वाला है. आज इन राशियों को घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सुख-सहयोग प्राप्त होगा और इनके काम मनचाहे तरीके से पूरे होंगे, लेकिन मिथुन, मकर और कुंभ जैसी राशियों को आज धैर्य और विवेक के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी. आज आप किन बातों का ख्याल रखते हुए गुरुवार के दिन गुडलक को पा सकते हैं, जानने के लिए पढ़ें 02 अप्रैल 2026, बृहस्पतिवार का पूरा राशिफल.

मेष (Aries)

Latest and Breaking News on NDTV

02 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है. आज आप धार्मिक कामों में दिन गुजारने वाले हैं. दान-पुण्य में आपकी रुचि रहेगी. मानसिक रूप से काम का बोझ अधिक रहेगा. हालांकि निर्धारित समय में काम पूरा करने के लिए आप अतिरिक्त मेहनत करेंगे. कार्यस्थल पर आपको सफलता मिल सकती है. व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आप नए लोगों से संपर्क करने की कोशिश करेंगे. माता-पिता और घर के अन्य सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे. आर्थिक लाभ होने की संभावना है.

वृषभ (Taurus)

Latest and Breaking News on NDTV

02 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. आज आपको वाद-विवाद में सफलता मिलेगी. आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा. आप अपने काम में रुचि लेंगे और इसे जल्दी से जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे. नए संबंध बनेंगे, जो आगे आपके काम आएंगे. विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ेगी. परिश्रम ज्यादा करेंगे, हालांकि आज आप परिणाम की चिंता में नहीं रहेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. घर-परिवार में शांति छायी रहेगी. इससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा.

मिथुन (Gemini)

Latest and Breaking News on NDTV

02 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. मानसिक दुविधा में होने के कारण आप महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे. वैचारिक तूफानों से मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा. अत्यधिक भावनाशीलता आपकी दृढ़ता को कमजोर करेगी. पानी वाली जगहों तथा अन्य गर्म तरल पदार्थों से सावधान रहें. परिवार या जमीन से संबंधित मामलों पर चर्चा और कहीं जाने की योजना टालें. शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अभाव रहेगा.

कर्क (Cancer)

Latest and Breaking News on NDTV

02 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. आज का दिन खुशी से भरा रहेगा. नए काम की शुरुआत आज कर सकते हैं. मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात हो सकती है. काम में मिली सफलता आप के उत्साह में वृद्धि करेगी. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. सम्बंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी. प्रवास भी आनंदमयी होगा. समाज में मान-सम्मान मिलेगा.

सिंह (Leo)

Latest and Breaking News on NDTV

02 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है. आज का आपका दिन मध्यम फलदायी कहा जा सकता है, परंतु आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा. खर्च अधिक होगा, लेकिन इनकम भी बनी रहेगी. दूर रहने वाले रिश्तेदारों से कोई अच्छा संदेश मिल सकता है. आज परिजनों का साथ मिलेगा. दोस्त भी आपके सहायक होंगे. आंखों या दांतों में दर्द हो सकता है. अच्छा भोजन मिलने के योग हैं. आप अपनी मधुर वाणी से किसी का भी मन जीत पाएंगे. काम में सफलता मिलने की संभावना है. प्रेम जीवन में संतुष्टि छायी रहेगी.

कन्या (virgo)

Latest and Breaking News on NDTV

02 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. आज का दिन बहुत अच्छी तरह से गुजरेगा. शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. दोस्तों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी भेंट होगी. प्रवास भी आनंदप्रद रहेगा. परिजनों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है.

तुला (Libra)

Latest and Breaking News on NDTV

02 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. आज के दिन असंयमित और अनैतिक व्यवहार आपको तकलीफ में डाल सकता है. दुर्घटना से बचें. वाणी की शिथिलता के कारण उग्र तकरार हो सकती है. आप कार्यस्थल पर केवल अपने काम पर ध्यान दें. हो सके तो ज्यादातर समय मौन रहें. सगे- संबंधियों के साथ अनबन हो सकती है. मनोरंजन या घूमने-फिरने के पीछे पैसे खर्च होंगे. शारीरिक, मानसिक व्यग्रता कम करने के लिए आध्यात्मिकता सहायक साबित होगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम है.

वृश्चिक (Scorpio)

Latest and Breaking News on NDTV

02 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. आज का दिन आपके लिए लाभदायी है. मित्रों से मुलाकात होगी. घूमने-फिरने और आनंद-प्रमोद में दिन गुजरेगा. नौकरी या व्यवसाय में आपकी आय बढ़ेगी. अधिकारी आपसे खुश रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया टारगेट भी दिया जा सकता है. दांपत्यजीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा. व्यापार में आपको लाभ हो सकता है. जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना विवाद दूर होने की संभावना रहेगी. दोपहर के बाद थकान होने से आप आराम करना पसंद करेंगे.

धनु (Sagittarius)

Latest and Breaking News on NDTV

02 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है. आज का दिन शुभफल देने वाला है. गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा. प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी. अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे. पिता और बड़ों से लाभ होने की संभावना है. व्यावसायिक कामों को लेकर कहीं जाना पड़ सकता है. कार्यभार में वृद्धि होगी. हालांकि आर्थिक योजनाएं बेहतर तरीके से पूरी कर सकेंगे.

मकर (Capricorn)

Latest and Breaking News on NDTV

02 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. आज का आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा. बौद्धिक काम के लिए आज का दिन शुभ है. आज लेखन प्रवृत्ति या साहित्य से जुड़े किसी काम में आप व्यस्त रहेंगे. आप कोई नई योजना भी बना सकते हैं. सरकारी काम में परिस्थिति अनुकूल महसूस होगी. दोपहर के बाद आपको हल्की थकान रहेगी. मानसिक हालत भी ठीक नहीं रहेगी. किसी बात की चिंता रहने से आपका मन उदास रहेगा. इसका असर आपके काम पर पड़ेगा. प्रेम जीवन में नकारात्मक विचार आपको परेशान करेंगे.

कुंभ (Aquarius)

Latest and Breaking News on NDTV

02 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. नियम विरुद्ध कामों से आप दूर रहें. वाणी पर संयम बरतें. इससे पारिवारिक विवाद को आप टाल सकेंगे. प्रत्येक व्यक्ति, वस्तु या घटना को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने की जरुरत है. खर्च अधिक होने के कारण धन का संकट रहेगा. क्रोध पर संयम रखें. शारिरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

02 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन आज कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है. दैनिक कामों से समय निकाल कर आज आप बाहर घूमने-फिरने और मनोरंजन प्रवृत्तियों के लिए समय निकालेंगे. इसमें परिजनों और मित्रों को भी शामिल करेंगे, जो उनके लिए भी आनंदप्रद रहेगी. शारीरिक और मानसिक रूप से आप दिनभर प्रफुल्लित रहेंगे. आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com