विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2016

तिरूमाला तिरूपति मंदिर को एक भक्त ने दिया एक करोड़ रूपये का दान

Also Read in
तिरूमाला तिरूपति मंदिर को एक भक्त ने दिया एक करोड़ रूपये का दान
फाइल फोटो
तिरूपति: जब ईश्वर के प्रति अगाध आस्था होती है, तब भक्त दो-चार लाख रुपये ही क्यों करोड़ रुपये भी दान दे सकता है। भगवान तिरूपति बालाजी वेंकटेश्वर स्वामी के एक भक्त ने आंध्र प्रदेश के तिरूमाला स्थित इस विश्व प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर को एक करोड़ रूपये दान में दिया।

टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष चदालावडा कृष्णमूर्ति ने बताया कि आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर के एक व्यवसायी टी श्रीनिवास राव ने तिरूमाला तिरूपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक अतिथि गृह में मंदिर के अधिकारियों को एक करोड़ रूपये का डिमांड ड्रॉफ्ट दिया।

----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- 
यह भी पढ़ें : इस मंदिर में नहीं लिया जाता है दान, न ही चढ़ता है चढ़ावा, तो कैसे होता है मंदिर का प्रबंधन
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- 

टीटीडी के अनुसार, श्रद्धालु राव ने धन का उपयोग तीर्थयात्रियों के लिए मुफ्त भोजना योजना के लिए करने का अनुरोध किया।

गौरतलब है कि तिरूपति मंदिर को दुनिया के सबसे धनी मंदिरों में गिना जाता है। इस मंदिर को देश-विदेश से करोंड़ों रुपये की हुंडिया हर साल प्राप्त होती हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
तिरूपति मंदिर, तिरूपति बालाजी, टीटीडी , तिरूमाला तिरूपति देवस्थानम, Tirupati Temple, Tirupati Balaji, TTD, Tirumala Tirupati Devasthanams
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com