पंजाबी गानों का इन दिनों बॉलीवुड में इस्तेमाल खूब देखने को मिल रहा है. वहीं कई ऐसे गाने हैं, जो 90 के दशक में खूब पॉपुलर हुए. जबकि अब बॉलीवुड में रिमेक बनने के बाद फिर से चर्चा में आए. इसमें जाने माने पंजाबी सिंगर लभ जंजुआ का 28 साल पुराना गाना भी है, जिसे 20 साल बाद बॉलीवुड ने नवराज हंस और पलक मुच्छल की आवाज में बनाया और सुपरहिट किया. हालांकि कम लोग जानते हैं कि 90 के दशक में इसका ओरिजनल वर्जन खूब पॉपुलर हुआ था और बाद में रिमिक्स ने फैंस के दिलों में जगह बनाई.
लभ जंजुआ का 28 साल पुराना सुपरहिट गाना
मशहूर पंजाबी सिंगर लभ जंजुआ ने अपनी दमदार आवाज में मुंडिया तो बच के रहीं गाना गाया था. यह 1998 में पंजाबी म्यूजिक ग्रुप Panjabi MC द्वारा रिलीज किया गया था और बाद में दुनिया भर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. इस गाने में पंजाबी एमसी ने ट्रेडिशनल पंजाबी बीट्स और भांगड़ा संगीत को मॉडर्न हिप-हॉप और इलेक्ट्रॉनिक धुनों के साथ मिलाया गया. इसके अलावा अमेरिकी टीवी सीरीज और फिल्म नाइट राइडर (Knight Rider) की पॉपुलर थीम म्यूजिक को भी इसमें शामिल किया गया, जिससे यह पॉपुलर हो गया.
ये भी पढ़ें- किशोर कुमार का 70 साल पुराना सबसे मुश्किल गाना, लोगों को लगता है आसान, बेटे अमित कुमार को गाते वक्त आया पसीना
लभ जंजुआ के पॉपुलर गाने
बॉलीवुड और पंजाबी में लभ जंजुआ ने कई गाने गाए हैं. क्वीन फिल्म का 'लंदन ठुमकदा', रब्ब ने बना दी जोड़ी का 'डांस से चांस', पार्टनर का 'सोणी दे नखरे सोणे लगदे', सिंग इज किंग का 'जी करदा' जैसे कई हिट उनके नाम हैं. वहीं इसे खूब प्यार मिला. हालांकि 2015 में सिंगर का निधन हो गया. हालांकि अभी भी उनके गाने लोगों की जुबां पर रहते हैं.
लभ जंजुआ के सुपरहिट पंजाबी गाने की पॉपुलैरिटी
मुंडिया तो बच के रहीं गाने का मतलब है "लड़कों से बचकर रहना". गीत के बोल एक युवती को सलाह देते हैं कि वह लड़कों के झांसे में आने से बचे और सावधान रहे. यूरोप, अमेरिका, कनाडा और एशिया के कई देशों में यह गाना क्लबों और संगीत चार्ट्स पर छाया रहा. वहीं साल 2003 में इस गाने का एक नया संस्करण रिलीज हुआ, जिसमें अमेरिकी रैपर Jay-Z को भी शामिल किया गया. "Beware of the Boys" नाम से आए इस रीमिक्स ने गाने को और ज्यादा पॉपुलर कर दिया.
बॉलीवुड ने लभ जंजुआ के गाने को दी नई पहचान
दो दशक से बीत जाने के बाद भी इस पंजाबी गाने की पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई. वहीं 2018 में आई बाघी 2 में इस गाने का फिर से इस्तेमाल किया गया, जिसे नवराज हंस और पलक मुच्छल ने पॉपुलर किया. वहीं एक बार फिर लभ जंजुआ का गाना पॉपुलर हो गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं