कर्नाटक की कोलार लोकसभा सीट (Kolar Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में कांग्रेस के के.एच. मुनियप्पा ने जीत हासिल की थी. उन्हें 4,18,926 वोट मिले थे, और 3,71,076 वोट हासिल कर JDS के कोलर केसवा दूसरे पायदान पर रहे थे. कोलार लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है.
कोलार लोकसभा सीट से 1977 और 1980 में कांग्रेस के जी.वाई. कृष्णन, 1984 में जनता पार्टी के वी. वेंकटेश, 1989 में कांग्रेस के वाई. रामकृष्ण जीते थे, और उसके बाद 1991, 1996, 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में लगातार सात बार कांग्रेस के के.एच. मुनियप्पा जीत हासिल करते आ रहे हैं.
के.एच. मुनियप्पा ने बीए, एलएलबी और डॉक्टरेट तक शिक्षा प्राप्त की है.
कोलार लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटें सिलदाघाट, चिंतामणि, श्रीनिवासपुरा, मूलबगल, कोलार गोल्ड फ़ील्ड्स, बंगरपेट, कोलार और मलूर शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
बागलकोट | गद्दीगौदर पर्वतगौड़ा चंदनगौड़ा | बीजेपी | जीते |
बैंगलोर सेंट्रल | पी.सी. मोहन | बीजेपी | जीते |
बैंगलोर उत्तर | डी.वी. सदानंद गौड़ा | बीजेपी | जीते |
बैंगलोर ग्रामीण | डी. के. सुरेश | कांग्रेस | जीते |
बैंगलोर दक्षिण | तेजस्वी सूर्या | बीजेपी | जीते |
बेलगाम | अंगदी सुरेश चन्नबसप्पा | बीजेपी | जीते |
बेल्लारी | वाई. देवेंद्रप्पा | बीजेपी | जीते |
बीदर | भगवंत खुबा | बीजेपी | जीते |
बीजापुर | जीगाजीनागी रमेश चंदप्पा | बीजेपी | जीते |
चामराजनगर | वी. श्रीनिवास प्रसाद | बीजेपी | जीते |
चिकबल्लापुर | बी.एन. बाचे गौड़ा | बीजेपी | जीते |
चिकोडी | अन्नासाहेब शंकर जौले | बीजेपी | जीते |
चित्रदुर्ग | ए. नारायणस्वामी | बीजेपी | जीते |
दक्षिण कन्नड़ | नलिन कुमार कतील | बीजेपी | जीते |
दावणगेरे | जी.एम. सिद्धेश्वर | बीजेपी | जीते |
धारवाड़ | प्रह्लाद जोशी | बीजेपी | जीते |
गुलबर्ग | डॉ उमेश जी. जाधव | बीजेपी | जीते |
हासन | प्रज्वल रेवन्ना | जेडीएस | जीते |
हावेरी | उदासी एस.सी. | बीजेपी | जीते |
कोलार | एस. मुनिस्वामी | बीजेपी | जीते |
कोप्पल | करडी संगन्ना अमरप्पा | बीजेपी | जीते |
मंड्या | सुमालता अम्बरीश | निर्दलीय-बीजेपी | जीते |
मैसूर | प्रताप सिम्हा | बीजेपी | जीते |
रायचूर | राजा अमरेश्वर नाइक | बीजेपी | जीते |
शिमोगा | बी.वाई. राघवेंद्र | बीजेपी | जीते |
तुमकुर | जी.एस. बसवराज | बीजेपी | जीते |
उडुपी चिकमगलूर | शोभा करंदलाजे | बीजेपी | जीते |
उत्तर कन्नड़ | अनंतकुमार हेगड़े | बीजेपी | जीते |
Advertisement