प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) बुधवार(आठ मई) को कुल तीन जनसभाएं करेंगे. उन्होंने हरियाणा के फतेहाबाद में पहली जनसभा करते हुए कांग्रेस पर करारा वार किया. कहा है कि किसानों को लूटने वालों को बख्शेंगे नहीं. रॉबर्ट वाड्रा को भी आने वाले पांच सालों में जेल भेजने की बात इशारों ही इशारों में कही. पीएम मोदी दूसरी रैली हरियाणा के कुरुक्षेत्र में और शाम सात बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में जनसभा करेंगे. इसी तरह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो बजे भिंड में जनसभा करेंगे. शाम चार बजे मुरैना के मेला ग्राउंड पर सभा करेंगे. पांच बजकर 45 मिनट पर वह ग्वालियर के फूलबाग मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे. वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह झारखंड और मध्य प्रदेश में जनसभाएं संबोधित करेंगे. वह झारखंड के धनबाद, जमशेदपुर और मध्य प्रदेश के उज्जैन में जनसभा करेंगे. वहीं भोपाल लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
PM Modi, Amit Shah, Rahul Gandhi, LokSabhaPolls2019