कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को उत्तर प्रदेश के अमेठी से अपना नामांकन करेंगे. इस मौके पर यूपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव और बहन प्रियंका गांधी. रॉबर्ट वाड्रा मौजूद रहेंगे. इससे पूर्व केरल के वायनाड लोकसभा सीट से भी राहुल गांधी नामांकन कर चुके हैं.बीजेपी नेता लगातार रैलियों के जरिए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दस अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कासगंज और फिरोजाबाद में जनसभाएं करेंगे. वह सुबह 11 बजे भागवत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पटियाली, कासगंज में पहली जनसभा करेंगे. इसके बाद दोपहर साढ़े बजे वह पीडी जैन इंटर कॉलेज, कोटला चुंगी, फिरोजाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे. सुबह साढ़े 10 बजे जूनागढ़, गुजरात, दोपहर एक बजकर 55 मिनट पर गुजरात के सोनगढ़ और फिर साढ़े पांच बजे गोवा के पणजी में रैली करेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Rahul Gandhi, PM Modi, Priyanka Gandhi, Amit Shah