ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में मची राजनीतिक हलचल के बीच जाधवपुर से सांसद सायोनी घोष का नाम इन दिनों खूब चर्चा में है. खबरों के मुताबिक, टीएमसी के 20 बागी सांसदों की लिस्ट में उनका नाम भी सामने आ रहा है. अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर सायोनी घोष को टीएमसी का फायरब्रांड चेहरा माना जाता है. आइए जानते हैं फिल्मी पर्दे से संसद तक पहुंचने वाली सायोनी घोष कितनी पढ़ी लिखी हैं.
सायोनी घोष की पढ़ाई-लिखाई
अक्सर लोग जानना चाहते हैं कि बंगाल की राजनीति में इतनी प्रखर आवाज रखने वाली सायोनी घोष कितनी पढ़ी-लिखी हैं. उनके चुनावी हलफनामे (Affidavit) के अनुसार, सायोनी ने कोलकाता के हिरेंद्र लीला पत्रनवीस स्कूल से अपनी हायर सेकेंडरी (12वीं क्लास) की पढ़ाई पूरी की है. 12वीं के बाद उन्होंने आगे की औपचारिक कॉलेज की पढ़ाई नहीं की. हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री और जमीन पर लोगों के बीच रहकर मिले अनुभवों ने उन्हें समाज और राजनीति की गहरी समझ दी है.
कौन हैं सायोनी घोष?
सायोनी घोष पश्चिम बंगाल की एक जानी-मानी अभिनेत्री और राजनेता हैं. फिलहाल वह जाधवपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं. राजनीति में उनकी आक्रामक शैली और साफगोई की वजह से कई बार उनकी तुलना खुद ममता बनर्जी से की जाती है. सायोनी बड़े से बड़े राजनेता के सामने अपनी बात मजबूती से रखने के लिए जानी जाती हैं.
फिल्मी दुनिया में कमाया बड़ा नाम
राजनीति में आने से पहले सायोनी घोष बंगाली सिनेमा (Tollywood) का एक बड़ा चेहरा थीं. उन्होंने साल 2010 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.
शुरुआतउन्होंने टीवी फिल्म 'इच्छे दाना' से कदम रखा और इसके बाद फिल्म 'नोटोबोर नोटआउट' में नजर आईं.
मशहूर फिल्मेंसायोनी ने कानामछी, राजकहिनी, अपराजितो और ब्योमकेश ओ चिड़ियाखाना जैसी कई सुपरहिट बंगाली फिल्मों में शानदार अभिनय किया.
टीवी और सिंगिंगफिल्मों के अलावा उन्होंने 'आमरा ना ओरा' जैसे पॉपुलर टीवी शोज को होस्ट किया और 'बोझेना शे बोझेना' जैसी फिल्मों में प्लेबैक सिंगर के तौर पर गाने भी गाए.
यह भी पढ़ें-NTA ने UGC-NET सिटी स्लिप की जारी, फटाफट करें डाउनलोड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं