विज्ञापन

कौन हैं OpenAI इंडिया के नए मैनेजिंग डायरेक्टर प्रभजीत सिंह? इस IIT से की है पढ़ाई

प्रभजीत सिंह OpenAI इंडिया के नए मैनेजिंग डायरेक्टर बने हैं. Uber के पूर्व प्रेसिडेंट रहे प्रभजीत सितंबर 2026 से भारत में सैम ऑल्टमैन की कंपनी की कमान संभालेंगे और AI ग्रोथ और पार्टनरशिप को आगे बढ़ाएंगे.

कौन हैं OpenAI इंडिया के नए मैनेजिंग डायरेक्टर प्रभजीत सिंह? इस IIT से की है पढ़ाई
प्रभजीत सिंह को OpenAI का नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD), इंडिया नियुक्त किया गया है

Prabhjeet Singh Profile: ग्लोबल टेक्नोलॉजी के स्टेज पर एक बार फिर भारतीय टैलेंट का डंका बजा है. दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सबसे बड़ी क्रांति लाने वाली ChatGPT की पैरेंट कंपनी OpenAI ने भारत के लिए अपने सबसे सीनियर लीडर का ऐलान कर दिया है. ऊबर (Uber) इंडिया और साउथ एशिया के पूर्व प्रेसिडेंट प्रभजीत सिंह (Prabhjeet Singh) को OpenAI का नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD), इंडिया नियुक्त किया गया है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब सैम ऑल्टमैन की लीडरशिप वाली OpenAI भारत को अमेरिका के बाद अपना दूसरा सबसे बड़ा बाजार मान रही है. आइए जानते हैं कि लंदन के बैंकिंग गलियारों से शुरू हुआ प्रभजीत सिंह का यह सफर कैसे उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनी की टॉप पोजिशन तक ले गया.

प्रभजीत सिंह कौन हैं

प्रभजीत सिंह ने IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज IIM अहमदाबाद से अपना MBA पूरा किया. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लंदन में लेहमैन ब्रदर्स (Lehman Brothers) के साथ बतौर सीनियर एनालिस्ट की थी. इसके बाद वह मशहूर कंसल्टेंसी फर्म मैकिन्से एंड कंपनी (McKinsey & Company) में सीनियर एसोसिएट रहे. साल 2015 में प्रभजीत ने राइड-हेलिंग दिग्गज ऊबर को बतौर हेड ऑफ स्ट्रेटेजी जॉइन किया.

करीब एक दशक लंबे सफर में उन्होंने कई लीडरशिप रोल निभाए और अपनी काबिलियत के दम पर प्रेसिडेंट (इंडिया और साउथ एशिया) के पद तक पहुंचे. उन्होंने भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में ऊबर के पूरे मोबिलिटी बिजनेस को लीड किया.

OpenAI इंडिया में क्या होगा प्रभजीत सिंह का रोल

OpenAI के आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रभजीत सिंह सितंबर 2026 से अपना कार्यभार संभालेंगे. वह भारत में कंपनी के सबसे सीनियर लीडर होंगे और सीधे OpenAI के एशिया पैसिफिक (APAC) रीजन के मैनेजिंग डायरेक्टर किरण मणी को रिपोर्ट करेंगे. प्रभजीत के कंधों पर भारत में OpenAI को और ज्यादा मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारियां होंगी.

कौन-कौन-सी जिम्मेदारी संभालेंगे प्रभजीत सिंह

1. भारत में ChatGPT और अन्य AI प्रोडक्ट्स के यूजर बेस को बढ़ाना.

2. भारतीय कंपनियों और स्टार्टअप्स के साथ मिलकर व्यावसायिक तौर पर AI का इस्तेमाल बढ़ाना.

3. भारत सरकार और पॉलिसी मेकर्स के साथ मिलकर रिस्पॉन्सिबल AI के फ्रेमवर्क पर काम करना.

4. भारतीय टेक इकोसिस्टम, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स और डेवलपर्स के साथ स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप डेवलप करना.

प्रभजीत सिंह के सामने क्या होंगी चुनौतियां

प्रभजीत सिंह की यह एंट्री ऐसे समय में हुई है जब भारतीय बाजार में एआई को लेकर कंपनियों के बीच होड़ मची है. हाल ही में OpenAI की मेन कॉम्पिटिशन वाली कंपनी Anthropic (जो Claude AI बनाती है) ने माइक्रोसॉफ्ट की पूर्व सीनियर एग्जीक्यूटिव इरिना घोष (Irina Ghose) को अपना इंडिया हेड नियुक्त किया है. ऐसे में भारत के टेक बाजार में प्रभजीत सिंह और इरिना घोष के बीच एंटरप्राइज एआई मार्केट पर कब्जे की जंग देखना बेहद दिलचस्प होगा.

ये भी पढ़ें - कभी रईसों की 'लग्जरी' था बॉलपॉइंट पेन, एक छोटी सी बॉल ने बदल दिया लिखने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prabhajeet Singh Qualification, Prabhajeet Singh Working Profiles, Prabhjeet Singh Openai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com