विज्ञापन

भारत का सबसे पुराना स्‍कूल कौन सा है और कहां है, 300 साल से भी ज्यादा पुराना इतिहास

आधुनिक स्कूलों की बात करें, तो क्‍या आप जानते हैं कि देश का सबसे पुराना स्‍कूल कहां है, इसे किसने शुरू किया था और आज भी यहां पढ़ाया जाता है या नहीं. 

भारत का सबसे पुराना स्‍कूल कौन सा है और कहां है, 300 साल से भी ज्यादा पुराना इतिहास

भारत में शिक्षा की परंपरा हजारों साल पुरानी है. प्राचीन काल में गुरुकुल, पाठशालाएं और विश्वविद्यालय शिक्षा के प्रमुख केंद्र थे. लेकिन अगर आधुनिक स्कूलों की बात करें, तो क्‍या आप जानते हैं कि देश का सबसे पुराना स्‍कूल कहां है, इसे किसने शुरू किया था और आज भी यहां पढ़ाया जाता है या नहीं. 

देश का सबसे पुराना स्‍कूल कहा जाता है 

चेन्नई (तमिलनाडु) स्थित St. George's Anglo-Indian Higher Secondary School को भारत का सबसे पुराना लगातार संचालित (Continuously Operating) स्कूल माना जाता है. इसकी स्थापना 1715 में हुई थी और आज तीन शताब्दियों से अधिक समय बाद भी यहां नियमित रूप से पढ़ाई होती है. 

अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए हुई थी शुरुआत

इस स्कूल की शुरुआत साल 1715 में Military Male Orphan Asylum (बाद में Madras Male Orphan Asylum) के रूप में हुई थी. इसका उद्देश्य ब्रिटिश सैनिकों के अनाथ बच्चों को शिक्षा और देखभाल उपलब्ध कराना था. समय के साथ यह संस्थान स्कूल में बदल गया और आज St. George's Anglo-Indian Higher Secondary School के नाम से जाना जाता है. 

इस जीव के पास है 'कभी न मरने' का वरदान, वैज्ञानिकों ने खोला राज

आज भी पढ़ रहे हैं हजारों छात्र

यह स्कूल चेन्नई के शेनॉय नगर (Shenoy Nagar) में स्थित है. यहां नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई कराई जाती है. स्कूल का विशाल परिसर करीब 21 एकड़ में फैला है और यहां 1,500 से अधिक छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं. 

भारत के कुछ अन्य पुराने स्कूल

भारत के कई अन्य ऐतिहासिक स्कूल भी आज तक संचालित हो रहे हैं, जिनमें प्रमुख हैं- 

St. John's Vestry Anglo-Indian Higher Secondary School, तिरुचिरापल्ली (1763)
Ravenshaw Collegiate School, कटक (1851)
The Lawrence School, सनावर (1847)
Bishop Cotton School, शिमला (1859)

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    School Education, School In India, Oldest Schools In Mussoorie, Do You Know, Do You Know Facts
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com