भारत सरकार की मंजूरी से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है. ये परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी. एनडीटीवी ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह से बात की और विद्यार्थियों और उनके माता-पिता के मन में उठ रहे सवाल पूछे.
अभिषेक सिंह ने कहा, "हम किसी को बच्चों के जिंदगी से नहीं खेलने देंगे.ऐसे करने वालों को बख्शेंगे नहीं. हम सीबीआई जांच की फाइडिंग का इंतजार कर रहे हैं. उसके बाद दोबारा परीक्षा लेंगे."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं