विज्ञापन

NEET UG 2026 परीक्षा के बाद कब जारी की जाती है प्रोविजनल आंसर-की, जानें यहां

NEET UG 2026 Answer Key: NEET UG 2026 की परीक्षा होने के बाद उम्मीदवारों को बस एक ही चीज का इंतजार होता है और वो आंसर की और रिजल्ट का. प्रोविजनल आंसर की मदद से उम्मीदवार इस चीज का अंदाजा लगा सकते हैं कि परीक्षा में उनके कितने अंक आ सकते हैं.

NEET UG 2026 परीक्षा के बाद कब जारी की जाती है प्रोविजनल आंसर-की, जानें यहां
इस साल लगभग 22.79 लाख उम्मीदवार ये परीक्षा देने जा रहे हैं.

NEET UG 2026 Answer Key: पूरे भारत में आज नीट यूजी परीक्षा हो रही है. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू हो गई है, जो कि 5 बजे तक चलने वाली है. परीक्षा खत्म होते ही उम्मीदवारों को इंतजार होगा NEET UG की प्रोविजनल आंसर-की का. NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की की मदद से उम्मीदवार अपनी परफॉर्मेंस का अंदाजा लगा सकेंगे. पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखा जाए तो NEET UG की प्रोविजनल आंसर-की आमतौर पर परीक्षा होने के एक महीने के भीतर जारी कर दी जाती है. पिछले साल, 4 मई को पूरे देश में NEET UG एग्जाम हुआ था और इसकी प्रोविजनल आंसर-की 3 जून को जारी की गई थी.

  1. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, 3 मई को NEET UG 2026 को पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित कर रही है.
  2. यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,432 से ज़्यादा केंद्रों पर हो रही है.
  3. इस साल लगभग 22.79 लाख उम्मीदवार ये परीक्षा देने जा रहे हैं.

अगर किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ आपत्ती दर्ज करनी होती है. तो उसे 200 रुपये तक की फीस भरनी होती है. तय समय सीमा के भीतर की गई आपत्तियों को NTA द्वारा वेरिफाई किया जाता है. अगर कोई आपत्ती सही पाई जाती हैं, तो उन्हें NEET UG 2026 की फाइनल आंसर-की में अपडेट कर दिया जाता है. फाइनल आंसर-की के आधार पर, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NEET UG 2026 का रिजल्ट तैयार करेगी और घोषित करेगी.

NEET UG 2026 का रिजल्ट कब आएगा

NTA जून तक NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर देगी. रिजल्ट को neet.nta.nic.in और nta.ac.in पर जारी किया जाएगा

कितनी जा सकती है कटऑफ

इस साल सामान्य वर्ग के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स लगभग 162-164 के आसपास रह सकते हैं. वहीं सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट पाने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को  600+ अंकों की आवश्यकता होती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com