विज्ञापन

फिलॉसफी स्टूडेंट से स्टार्टअप तक का सफर, WhatsApp के नए बॉस कुणाल शाह ने इस कॉलेज से की पढ़ाई

Who is Kunal Shah? : CRED के सीईओ कुणाल शाह अब WhatsApp की कमान संभालने जा रहे हैं. फ्रीचार्ज और CRED के जरिए पहचान बनाने वाले शाह को मेटा ने CRED में बड़े निवेश के बाद यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है.

फिलॉसफी स्टूडेंट से स्टार्टअप तक का सफर, WhatsApp के नए बॉस कुणाल शाह ने इस कॉलेज से की पढ़ाई
कुणाल शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Who is Kunal Shah: दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में भारतीयों का रुतबा दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. कई कंपनियां भारतीयों को अपनी लीडिंग रोल्स की जिम्मेदारी सौंप रही हैं. सुंदर पिचाई और सत्या नडेला वाली अब इस एलीट लिस्ट में एक और भारतीय का नाम जुड़ गया है. हाल ही में मार्क जुकरबर्ग की मेटा ने फिनटेक स्टार्टअप CRED के सीईओ कुणाल शाह को WhatsApp की कमान सौंपने का फैसला किया है. वह विल कैथकार्ट की जगह लेंगे, जो 2019 से इस पद पर बने हुए हैं. विल अब Meta के नए AI प्रोडक्ट्स डिविजन को लीड करेंगे.

फिलॉसफी की पढ़ाई से शुरू हुआ सफर

अहमदाबाद में जन्मे और मुंबई में पले-बढ़े कुणाल शाह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के विल्सन कॉलेज से की है. उन्होंने फिलॉसफी में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने एमबीए एडमिशन लिया, लेकिन बीच में ही पढ़ाई छोड़कर एंटरप्रेन्योरशिप की राह चुन ली. 

फ्रीचार्ज ने दिलाई पहचान

कुणाल शाह ने साल 2010 में संदीप टंडन के साथ मिलकर फ्रीचार्ज की स्थापना की. यह प्लेटफॉर्म मोबाइल और यूटिलिटी बिल रिचार्ज पर रिवॉर्ड्स देने के चलते काफी पॉपुलर हुआ. जैसे-जैसे भारत में स्मार्टफोन और डिजिटल पेमेंट्स का विस्तार हुआ, फ्रीचार्ज देश के सबसे पॉपुलर इंटरनेट ब्रांड्स में शामिल हो गया. साल 2015 में स्नैपडील ने फ्रीचार्ज को लगभग 400 मिलियन डॉलर में खरीद लिया था. उस समय यह भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम की सबसे बड़ी डील्स में से एक मानी गई.

CRED को मिला Meta का बड़ा निवेश

कुणाल शाह ने 2018 में CRED की शुरुआत की. यह प्लेटफॉर्म शुरुआत में समय पर क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट करने वाले ग्राहकों को रिवॉर्ड देता था. कंपनी ने समय के साथ पेमेंट, लोन, इंश्योरेंस, वेल्थ मैनेजमेंट और लाइफस्टाइल सर्विसेज में भी कदम रखा. मेटा ने अब CRED में 900 मिलियन डॉलर (करीब 8,550 करोड़ रुपए) का निवेश किया है. इस निवेश के साथ मेटा कंपनी में लगभग 20 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करेगी. इस डील के बाद CRED की वैल्यूएशन करीब 4.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है.

WhatsApp में AI और नए बिजनेस मॉडल पर रहेगा फोकस

मेटा के अनुसार, कुणाल शाह WhatsApp के अगले विकास चरण का नेतृत्व करेंगे. उनकी प्राथमिकता एडवर्टाइजमेंट, सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विसेज और AI एजेंट्स के जरिए प्लेटफॉर्म की कमाई बढ़ाने पर होगी. कंपनी का मानना है कि फिनटेक और टेक्नोलॉजी सेक्टर में कुणाल शाह का अनुभव WhatsApp को नए दौर की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

CBSE Re-evaluation ने बदल दी रांची की अवनी केजरीवाल की किस्मत, हासिल किए 500 में 500 अंक, बनी स्टेट टॉपर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kunal Shah, Kunal Shah Education, Kunal Shah Career Journey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com