What is A1 A2 B1 B2 C1 C2 in IELTS exam: विदेश में पढ़ाई करनी हो, नौकरी करनी हो या इमिग्रेशन की तैयारी हो, IELTS एग्जाम देना होता है. इस एग्जाम में भी अक्सर A1, A2, B1, B2, C1 और C2 जैसे शब्द सुनने को मिलते हैं. इनका क्या अर्थ होता है और इनके अनुसार कैसे ये एग्जाम दिए जाते हैं, जानें.
A1 A2 B1 B2 C1 C2 - ये क्या है
ये CEFR फ्रेमवर्क के अंतर्गत आता है. इसमें भाषा सीखने वालों को छह स्तरों में बांटा जाता है. ये स्तर बताते हैं कि कोई व्यक्ति अंग्रेजी को कितना समझ, बोल, पढ़ और लिख सकता है. इन छह स्तरों को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है.
A1 और A2 – Basic User (शुरुआती स्तर)
B1 और B2 – Independent User (स्वतंत्र उपयोगकर्ता)
C1 और C2 – Proficient User (उन्नत स्तर)
ऐसा देश, जहां नहीं है एक भी यूनिवर्सिटी, 12वीं के बाद क्या करते हैं छात्र
A1 लेवल: Beginner
यह अंग्रेजी का सबसे शुरुआती स्तर माना जाता है. इस स्तर के लोग सामान्य शब्दों और रोजमर्रा के सरल वाक्यों को समझ सकते हैं. वे अपना परिचय दे सकते हैं और बुनियादी बातचीत कर सकते हैं.
A2 लेवल: Elementary
A2 स्तर पर व्यक्ति साधारण बातचीत करने में सक्षम होता है. वह परिवार, खरीदारी, नौकरी और दैनिक जीवन से जुड़े विषयों पर आसानी से संवाद कर सकता है.
B1 लेवल: Intermediate
यह मध्यम स्तर माना जाता है. B1 स्तर का व्यक्ति काम, पढ़ाई और यात्रा से जुड़े अधिकांश सामान्य विषयों पर बातचीत कर सकता है. वह अपने विचार और अनुभव भी व्यक्त कर सकता है.
B2 लेवल: Upper Intermediate
B2 स्तर पर व्यक्ति अंग्रेजी में काफी सहज हो जाता है. वह जटिल विषयों को समझ सकता है और धाराप्रवाह बातचीत कर सकता है. विदेशों में कई विश्वविद्यालय और कंपनियां इसी स्तर की अंग्रेजी दक्षता को स्वीकार करती हैं.
C1 लेवल: Advanced
C1 स्तर के लोग अंग्रेजी का प्रभावी और आत्मविश्वासपूर्ण उपयोग कर सकते हैं. वे अकादमिक, पेशेवर और सामाजिक परिस्थितियों में बिना कठिनाई के संवाद कर सकते हैं.
IIT, NIT के अलावा देश के प्रतिष्ठित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट
C2 लेवल: Proficient
यह CEFR का सबसे उच्च स्तर है. C2 स्तर का व्यक्ति लगभग एक मूल अंग्रेजी वक्ता (Native Speaker) की तरह भाषा का उपयोग कर सकता है. वह जटिल लेख, शोध सामग्री और तेज गति वाली बातचीत को आसानी से समझ सकता है.
IELTS स्कोर और CEFR लेवल का संबंध
हालांकि IELTS सीधे CEFR लेवल नहीं देता, लेकिन दोनों के बीच एक अनुमानित संबंध माना जाता है. सामान्य तौर पर:
CEFR Level अनुमानित IELTS Band
A1 2.0 – 2.5
A2 3.0 – 3.5
B1 4.0 – 4.5
B2 5.5 – 6.5
C1 7.0 – 8.0
C2 8.5 – 9.0
विदेश में पढ़ाई के लिए कौन-सा लेवल जरूरी
अधिकांश विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए B2 या C1 स्तर की अंग्रेजी दक्षता अपेक्षित होती है. वहीं, कई पेशेवर नौकरियों और इमिग्रेशन कार्यक्रमों में भी B2 या उससे ऊपर का स्तर लाभदायक माना जाता है.
एलन मस्क की कंपनी में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है सैलरी, कैसे करें Apply
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं