CBSE 10th Result 2026 Download Link CBSE.gov.in results.CBSE.gov.in Updates: सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है. सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस साल 17 फरवरी से 10 मार्च तक चली परीक्षाओं में करीब 25 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. दिलचस्प बात यह है कि इस बार सीबीएसई साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कर रहा है. दूसरे चरण की परीक्षाएं मई में होनी हैं, यही वजह है कि पहले चरण का रिजल्ट इतनी जल्दी जारी किया गया है. हालांकि, 12वीं के छात्रों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकि कॉपियों का मूल्यांकन अभी जारी है. छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर डायरेक्ट लिंक के जरिए चेक कर सकेंगे.
इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट
1.results.cbse.nic.in
2. cbse.gov.in
3. results.nic.in
4. results.digilocker.gov.in
5. umang.gov.in
6. cbse.nic.in
CBSE 10th Result 2026 Live Updates:
CBSE 10th Result LIVE UPDATE 2026 : लड़कों बनाम लड़कियों का प्रदर्शन
हर साल की तरह इस बार भी नतीजों में कड़ी टक्कर देखने को मिली. आंकड़ों के मुताबिक, इस साल भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी है. लड़कियों का पास प्रतिशत: (94.99 %) लड़कों का पास प्रतिशत: (92.69 %) ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत: (87.50%)
CBSE 10th Result 2026 LIVE: इन जगहों से डाउनलोड कर सकते हैं Umang APP
Umang ऐप एंड्रॉयड, iOS और Windows तीनों के साथ कम्पैटिबल है. इन स्टेप्स को फॉलो करके उमंग मोबाइल प्लेटफॉर्म पर 10वीं के नतीजे देख सकते हैं:
- Play Store या App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें.
- रजिस्टर करें और लॉग इन करें.
- “CBSE” टाइप करें और “Class 10 Result 2026” या “Class 12 Result 2026” विकल्प चुनें.
- डिजिटल मार्कशीट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालें.
डिजीलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
सीबीएसई रिजल्ट डिजीलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं-
📢 CBSE Class X Results 2026 are NOW LIVE on DigiLocker!
— DigiLocker (@digilocker_ind) April 15, 2026
Skip the rush and check your results instantly with ease.
🔗 https://t.co/nmrcVm9cvy
Best of luck to all students—your hard work will shine!#CBSE #Class10 #Results2026 #DigiLocker #DigitalIndia #ExamResults pic.twitter.com/6G0ECVjbqC
CBSE रिजल्ट देखने के पांच तरीके
- आधिकारिक वेबसाइट results.nic.in, cbseresults.nic.in और cbse.nic.in
- SMS से चेक करें रिजल्ट
- UMANG ऐप पर देखें रिजल्ट
- कॉल के जरिए देखें रिजल्ट
- DigiLocker से चेक कर सकते हैं रिजल्ट
UMANG ऐप पर ऐसे देखें रिजल्ट
स्टेप 1 : UMANG ऐप डाउनलोड कर खोलें.
स्टेप 2 : मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें.
स्टेप 3 : CBSE service चुनें और अपना रिजल्ट देखें.
CBSE का रिजल्ट UMANG ऐप पर हुआ जारी
सीबीएसई की रिजल्ट उमंग ऐप पर जारी हो चुका है. 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
results.cbse.nic.in पर जारी हुआ रिजल्ट
सीबीएसई ने आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर रिजल्ट जारी कर दिया है
CBSE कुछ ही देर में जारी करने वाला है रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी सीबीएसई की तरफ से 10वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी किया जा सकता है.
CBSE 10th Result 2026 Live: रिजल्ट अच्छा नहीं आया है तो क्या करें Students
सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है. अगर आप रिजल्ट से सैटिसफाई नहीं हैं तो मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकता है. वेरिफिकेशन विंडो आमतौर पर रिजल्ट घोषित होने के 5 दिन बाद खुलती है.
CBSE 10th Result 2026 Live Update: कॉल के जरिए कैसे देखें सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट
VRS (Interactive Voice Response System) के जरिए CBSE Class 10th का रिजल्ट जानने के लिए दिल्ली के लोकल सब्सक्राइबर 24300699 डायल करें. वहीं देश के दूसरे हिस्सों के सब्सक्राइबर 011-24300699 डायल करें.
सब्जेक्ट वाइस नंबर जानने के लिए, छात्र वॉइस इंस्ट्रक्शन का पालन करते हुए अपना रोल नंबर, dob और स्कूल नंबर डालिए.
CBSE Class 10th Result 2026 Live : रिजल्ट जारी होने के बाद यहां लिंक हो जाएगा एक्टिव
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद results.cbse.nic.in ,Digilocker , Umang ऐप पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे. यहां पर लिंक एक्टिव हो जाएगा.
CBSE 10th Result 2026 LIVE : पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट?
CBSE 10th Result 2026 LIVE : पिछले साल CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 6 मई 2025 को जारी किया गया था.
CBSE 10th Result 2026 LIVE : डिजीलॉकर पर तुरंत बनाएं अकाउंट
रिजल्ट जारी होने से पहले डिजीलॉकर ने छात्रों को सलाह दी है. जिसमें कहा गया है कि छात्र समय से पहले अपना अकाउंट बना लें और उसे एक्टिवेट कर लें, ताकि रिजल्ट आते ही वे बिना किसी देरी के अपनी मार्कशीट देख सकें. जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, वे अपने स्कूल की तरफ से दिए गए Credentials का इस्तेमाल करके 'CBSE सर्विसेज पोर्टल' के जरिए अपना अकाउंट बना सकते हैं. वहीं जिन छात्रों की APAAR ID पहले से ही CBSE से जुड़ी हुई है, उन्हें रिजल्ट जारी होने के बाद उनकी डिजिटल मार्कशीट सीधे डिजीलॉकर के "Issued Documents" सेक्शन में मिल जाएगी.
डिजीलॉकर पर ऐसे बनाएं अकाउंट
सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं.
"Get Started" बटन पर क्लिक करें.
मांगी गई जानकारी और स्कूल की तरफ से दिया गया 6 अंकों का एक्सेस कोड भरें.
अपने मोबाइल नंबर को OTP के जरिए वेरीफाई करें.
आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा.
cbse.nic.in result पर जारी होगा रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in result पर जारी करेगा.
CBSE 10th Results 2026 LIVE: डिजीलॉकर पर कैसे बनाएं अपना अकाउंट
सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं.
"Get Started" बटन पर क्लिक करें.
मांगी गई जानकारी और स्कूल की तरफ से दिया गया 6 अंकों का एक्सेस कोड भरें.
अपने मोबाइल नंबर को OTP के जरिए वेरीफाई करें.
आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा.
CBSE बोर्ड रिजल्ट को लेकर डिजीलॉकर ने किया पोस्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं का रिजल्ट कभी भी जारी कर सकता है. इसका संकेत डिजीलॉकर ने भी दे दिया है. डिजीलॉकर की तरफ से एक्स पर पोस्ट किया गया है, जिसमें बताया गया है कि छात्र तुरंत अपना अकाउंट क्रिएट कर लें.
CBSE Board Results 2026 LIVE: 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा कब होगी?
CBSE 10वीं का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है. ऐसे में उन छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, जो दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठना चाहते हैं. मई में सीबीएसई की दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी.
CBSE 10वीं का रिजल्ट कब होगा जारी?
CBSE की तरफ से 10वीं का रिजल्ट आने वाले कुछ ही दिनों में जारी किया जा सकता है. फिलहाल बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है. माना जा रहा है कि इसी हफ्ते रिजल्ट जारी किया जा सकता है.
CBSE 10th Board result live 2026 : छात्रों का सलाह, अफवाहों पर न दें ध्यान
सीबीएसई रिजल्ट 2026 की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें चल सकती हैं. ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वो रिजल्ट से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें.
CBSE Board Results 2026 LIVE: 27 देशों में हुई है परीक्षा
CBSE ने 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक भारत और विदेश के 26 देशों में अपने से जुड़े 31,000 से ज़्यादा स्कूलों के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाएं 2026 आयोजित की थी. देश और विदेश में 8,074 से ज़्यादा केंद्रों पर परीक्षा हुई थी.
CBSE Board Class 10th Result 2026 Live: 25 लाख छात्र नतीजे का कर रहे इंतज़ार
CBSE Board Results LIVE: CBSE बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में लगभग 25 लाख छात्र इस साल शामिल हुए हैं. जो कि रिजल्ट के इंतजार में बैठे हैं.
रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
1.results.cbse.nic.in
2. cbse.gov.in
3. results.nic.in
4. results.digilocker.gov.in
5. umang.gov.in
6. cbse.nic.in
CBSE Results 2026 LIVE: कहा चेक कर सकेंगे रिजल्ट
CBSE Results 2026 LIVE: CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक जारी किया जाएगा.
छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID, जन्म तिथि की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
CBSE Result Date 2026 LIVE: मई में होगी बोर्ड की दूसरी परीक्षा
CBSE Result Date 2026 LIVE: इस बार सीबीएसई की 10वीं क्लास की परीक्षा साल में दो बार होगी. दूसरी परीक्षा मई में आयोजित की जानी है.
CBSE Class 10th Result 2026 Live: सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम के लिए 31 मार्च तक कर सकते हैं अप्लाई
छात्र ज़्यादा से ज़्यादा तीन विषयों-जैसे विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, जो छात्र मुख्य परीक्षा में तीन या उससे ज्यादा विषयों में शामिल नहीं हुए थे, वे इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे. उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करने का पहला चरण 18 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा.
CBSE Class 10th Result 2026 LIVE: 'सेकेंड चांस' परीक्षा के लिए जरूरी नियम
सीबीएसई 10वीं बोर्ड के नतीजों के बाद 'सेकेंड चांस' परीक्षा को लेकर बोर्ड ने महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी की है. इस परीक्षा में बैठने के लिए सबसे अनिवार्य शर्त यह है कि छात्र मुख्य बोर्ड परीक्षा में शामिल हुआ हो. इसके साथ ही, छात्र ने कम से कम तीन विषयों की परीक्षा दी हो, तभी वह दूसरी परीक्षा के लिए पात्र माना जाएगा.
नियमों के अनुसार, जो छात्र पहली परीक्षा के दौरान तीन या उससे अधिक विषयों में अनुपस्थित (Absent) रहे हैं या फेल हो गए हैं, उन्हें इस 'सेकेंड चांस' एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी. ऐसे छात्रों को अगले शैक्षणिक सत्र की मुख्य परीक्षा का ही इंतजार करना होगा.
CBSE Board Class 10th Result 2026 Live: उमंग से रिजल्ट देखने का तरीका
- आप उमंग ऐप डाउनलोड कर सकते हैं या web.umang.gov.in वेबसाइट पर डायरेक्ट जा सकते हैं
- अब आप अपने मोबाइल नंबर और रोल नंबर से रजिस्टर करें
- लॉग इन करें और एजुकेशन सेक्शन पर जाएं
- इसके बाद ‘CBSE 10’ पर क्लिक करिए
- क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करिए