विज्ञापन

CBSE 10th Result 2026 से पहले बच्‍चे का दूसरे स्‍कूल में 11वीं में कराना हो एडमिशन तो क्‍या करें

CBSE 10th Result 2026: छात्र बेसब्री से CBSE 10वीं बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इस बीच अगर किसी को बच्‍चे का दूसरे स्‍कूल में कक्षा 11वीं में एडमिशन करना है तो कैसे कराया जा सकता है.

CBSE 10th Result 2026 से पहले बच्‍चे का दूसरे स्‍कूल में 11वीं में कराना हो एडमिशन तो क्‍या करें

CBSE 10th Result 2026: छात्र बेसब्री से CBSE 10वीं बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इस बीच अगर किसी को बच्‍चे का दूसरे स्‍कूल में कक्षा 11वीं में एडमिशन करना है तो कैसे कराया जा सकता है. क्‍या रिजल्‍ट आने के बाद ही एडमिशन हो सकता है या अभी भी कराया जा सकता है. अगर आप भी इसी सोच में हैं, तो जानें क्‍या कर सकते हैं. 

प्रोविजनल एडमिशन 
जब बच्‍चा कक्षा 10वीं के बोर्ड एग्‍जाम देता है तो स्‍कूल रिजल्‍ट आने का इंतजार नहीं करते. वे 10वीं के सभी बच्‍चों को कक्षा 11वीं में प्रमोट करते हैं. बच्‍चों से स्‍ट्रीम चुनने को कहा जाता है और इसके बाद कक्षा 11वीं की पढ़ाई भी शुरू हो जाती है. इसे प्रोविजनल यानी अस्थायी एडमिशन कहा जाता है. 

Harvard University ने लॉन्‍च किए 6 Free ऑनलाइन कोर्स, घर बैठे AI, वेब डेवलेपमेंट, प्रोग्रामिंग, कोडिंग सीखें

लेकिन अगर आप बच्‍चे का स्‍कूल ही बदलवाना चाहते हैं तो दूसरे स्‍कूल में जाकर टीचर्स से बात कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में स्‍कूल अक्‍सर बच्‍चे के 10वीं प्री-बोर्ड या इंटरनल एग्‍जाम क मार्क्स के आधार पर एडमिशन कर लेते हैं. इन्‍हीं मार्क्‍स के आधार पर बच्‍चे को स्‍ट्रीम भी दे दी जाती है. 

नए स्‍कूल में एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज 
आमतौर पर नए स्‍कूल में एडमिशन करवाना हो तो पुराने स्‍कूल से टीसी यानी ट्रांसफर सर्टिफिकेट लगाना होता है. लेकिन जिन बच्‍चों ने 10वीं बोर्ड परीक्षाएं दी हैं, उनका तो रिजल्‍ट ही नहीं आया, तो ऐसे में नया स्‍कूल बोर्ड मार्कशीट और टीसी सर्टिफिकेट जमा कराने के लिए समय सीमा देता है. इसके अलावा एडमिशन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है- 

  • 10वीं प्रीबोर्ड के नंबर 
  • पिछली कक्षाओं की मार्कशीट मांग सकते हैं 
  • आधार कार्ड / पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • टीसी व बोर्ड मार्कशीट (जो जमा करने के लिए समय दिया जाता है) 

सही स्ट्रीम का चुनाव करें
चूंकि 11वीं कक्षा में बच्‍चे को साइंस, कॉमर्स या ऑर्ट्स स्‍टीम चुननी होती है. इसलिए बच्‍चे की रुचि के अनुसार ही सही स्‍ट्रीम का चुनाव करें. गलत स्ट्रीम चुनने से बच्‍चे के भविष्‍य में परेशानी हो सकती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cbse 10th Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Date, CBSE 10th Result 2026 Date And Time, CBSE 10th Result 2026 Latest Updates, CBSE 10th Result 2026 News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com