विज्ञापन

CA इंटर परीक्षा में टॉप करने वालों को क्या मिलता है? जानें कहां लेना होता है एडमिशन

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ही चार्टर्ड अकाउंटेंसी का कोर्स करवाती है. CA Final की पढ़ाई ICAI के जरिए ही पूरी की जाती है. CA इंटरमीडिएट पास करने के बाद ICAI के पोर्टल पर जाकर रजिस्टर करना होता है.

CA इंटर परीक्षा में टॉप करने वालों को क्या मिलता है? जानें कहां लेना होता है एडमिशन
आर्टिकलशिप के दौरान CA फाइनल परीक्षा नहीं दी जा सकती है.

इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) ने CA इंटरमीडिएट (CA Inter) मई की परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में जारी कर दिया है. CA इंटरमीडिएट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1, 2 और 3 लाने वाले टॉपर्स को स्वर्ण पदक और मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाता है. इसके अलावा टॉपर्स को CA Final की पढ़ाई के दौरान पूरी फीस की छूट या स्कॉलरशिप की सुविधा भी दी जाती है. वहीं CA इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के मन में अब यही सवाल आ रहा होगा कि CA बनने की प्रक्रिया में अगला चरण क्या है. उन्हें कहां एडमिशन लेना होगा.

CA फाइल कोर्स के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन

CA Inter पास करने के बाद CA Final Course के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होता है. जो उम्मीदवार CA इंटरमीडिएट (CA Inter) परीक्षा के दोनों ग्रुप को पास कर लेते हैं उन्हें CA Final Course में दाखिला मिल जाता है. इस कोर्स के साथ ही आर्टिकलशिप (Articleship) की प्रक्रिया भी पूरी करनी होती है.

CA बनने के Articleship करनी होती है जो कि अनिवार्य होती है. किसी प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या CA फर्म के साथ काम करना होता है. ऐसे करने से उम्मीदवारों को टैक्सेशन, ऑडिट, अकाउंटिंग और कॉर्पोरेट फाइनेंस का एक्सपीरियंस मिलता है. इसके अलावा Advanced ICITSS ट्रेनिंग पूरी करनी होती है. ये ट्रेनिंग इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और सॉफ्ट स्किल्स से जुड़े होती है. CA Final परीक्षा में बैठने से ये पहले सभी ट्रनिंग पूरी करना अनिवार्य होता है.

आर्टिकलशिप शुरू करने के लिए, आपको नीचे बताई गई शर्तें पूरी करनी होती है-

  1. CA इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों ग्रुप पास करने होते हैं.
  2. ट्रेनिंग शुरू करने से पहले 'इंटीग्रेटेड कोर्स ऑन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड सॉफ्ट स्किल्स' (ICITSS) का 4 हफ़्ते का कोर्स पूरा करना होता है.
  3. किसी रजिस्टर्ड CA फर्म के साथ काम करना होता है.

ट्रेनिंग की अवधि 2 साल होती है, पहले यह 3 साल की थी. आर्टिकलशिप के दौरान CA फाइनल परीक्षा नहीं दी जा सकती है. आर्टिकलशिप पूरी करने के 6 महीने बाद ही ये परीक्षा दे सकते हैं.

CA Final कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया

  1. ICAI SSP Portal पर लॉग-इन करना होगा.
  2. पोर्टल के अंदर 'Student Functions' में जाकर 'CA Final Course Registration' फॉर्म भरना होगा.
  3. रजिस्ट्रेशन फीस भरनी होगी. 
  4. ICAI की आधिकारिक बुक्स आपके द्वारा दर्ज किए गए पते पर भेज दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- मां का साया उठने के बाद भी नहीं मानी हार, डोंबिवली के सोहन ने CA फाइनल में ऐसे हासिल की AIR-3

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CA Inter, CA Inter Exam, Chartered Accountant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com