विज्ञापन

CUET UG में टॉप करने वाले छात्रों को क्या फायदा होता है?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को CUET UG 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल दिल्ली की देविना गहलोत ने 1232.19 मार्क्स के साथ टॉप किया है.

CUET UG में टॉप करने वाले छात्रों को क्या फायदा होता है?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को CUET UG 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल दिल्ली की देविना गहलोत ने 1232.19 मार्क्स के साथ टॉप किया है. सक्षम गोयल ने 1230.82 मार्क्स के साथ दूसरी रैंक जबकि हिमाचल प्रदेश के उदित चतुर्वेदी ने 1207.21 मार्क्स के साथ तीसरी रैंक हासिल की है. CUET UG में टॉप करने वाले इन स्‍टूडेंट्स को क्‍या फायदा होता है, जानें. 

CUET UG में टॉप रैंक पाने वालों को फायदा 

CUET UG में टॉप या अच्‍छा स्कोर हासिल करने वाले छात्रों को सीधे नकद पुरस्कार नहीं मिलता, लेकिन उन्हें देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और लोकप्रिय कोर्सों में प्रवेश पाने में बड़ा लाभ मिलता है. CUET स्कोर के आधार पर विश्वविद्यालय अपनी मेरिट सूची और कटऑफ तैयार करते हैं.  

उच्च CUET स्कोर वाले छात्रों के पास दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), BHU, JNU, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अन्य शीर्ष संस्थानों में अपनी पसंद के कोर्स में सीट पाने की संभावना अधिक होती है. कई लोकप्रिय कोर्सों में कटऑफ काफी ऊंची रहती है.  

College admissions 2026: देश के टॉप 20 कॉलेज, जहां CUET स्‍कोर से मिलता है एडमिशन

विश्वविद्यालय CUET स्कोर के आधार पर मेरिट तैयार करते हैं. जितना बेहतर स्कोर होगा, उतनी ही ऊंची रैंक मिलेगी और सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी. 

कई निजी और कुछ विश्वविद्यालय मेरिट आधारित छात्रवृत्तियां देते हैं. अच्छे CUET स्कोर पर ट्यूशन फीस में छूट, फीस वेवर या अन्य वित्तीय सहायता मिल सकती है. कुछ संस्थान 25% से लेकर 100% तक फीस छूट भी प्रदान करते हैं.   

उच्च स्कोर वाले छात्रों के पास कई विश्वविद्यालयों और कोर्सों में आवेदन के बाद बेहतर विकल्प उपलब्ध रहते हैं. वे अपनी रुचि, स्थान और करियर लक्ष्य के अनुसार कॉलेज चुन सकते हैं. 

देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश मिलने से बेहतर फैकल्टी, रिसर्च अवसर, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट का लाभ मिल सकता है, जिससे करियर की शुरुआत मजबूत होती है.  

BJP विधायक कैलाश गहलोत की बेटी देविना ने CUET-UG 2026 एग्जाम में किया टॉप, जानें कितने आए मार्क्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CUET UG 2026, CUET UG 2026 Admission, Cuet Ug 2026 Toppers, CUET UG 2026 Top Scorers, CUET UG 2026 Topper Devina Gahlot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com