विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ने 5 मिनट में दे दिया रिजल्ट, शाम 5:30 बजे एग्जाम खत्म, 5:35 पर ही आया रिजल्ट

विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (VTU) ने मंगलवार को छठे सेमेस्टर की इंजीनियरिंग परीक्षाओं के नतीजे, परीक्षा खत्म होने के सिर्फ पांच मिनट बाद ही जारी कर दिए. विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट पर रिजल्ट को जारी किया है.

यूनिवर्सिटी ने 5 मिनट में दे दिया रिजल्ट, शाम 5:30 बजे एग्जाम खत्म, 5:35 पर ही आया रिजल्ट
साल 2026 में, VTU ने अंतिम वर्ष के नतीजे 10 मिनट के भीतर घोषित किए थे.

विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (VTU) ने एग्जाम खत्म होने के महज पांच मिनट बाद रिजल्ट जारी कर दिया. VTU ने छठे सेमेस्टर के B.E. और B.Tech एग्जाम के नतीजे परीक्षा खत्म होने के सिर्फ पांच मिनट बाद घोषित करके इतिहास रचा है. VTU के वाइस-चांसलर प्रो. एस. विद्याशंकर और रजिस्ट्रार (मूल्यांकन) प्रो. यू.जे. उज्ज्वल ने संयुक्त रूप से रिजल्ट जारी किया. यूनिवर्सिटी के अनुसार, छठे सेमेस्टर का एग्जाम कुल 60,856 छात्रों ने दिया था. परीक्षा मंगलवार शाम 5:30 बजे खत्म हुई थी और रिजल्ट शाम 5:35 बजे घोषित कर दिया गया. VTU ने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया पिछले वर्षों की तुलना में 21 दिन पहले पूरी हो गई, कुल पास प्रतिशत 76.84% रहा.

इस मौके पर बोलते हुए, वाइस-चांसलर प्रो. एस. विद्याशंकर ने कहा कि छात्र परीक्षाओं के बाद बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार करते हैं, इसलिए यूनिवर्सिटी ने उन्हें जल्द से जल्द जारी करने पर ध्यान दिया. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बेहतरीन योजना से संभव हुई. इस उपलब्धि को हासिल करने का श्रेय यूनिवर्सिटी प्रशासन, परीक्षा विभाग के कर्मचारियों और संबद्ध कॉलेजों को दिया.

अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

रजिस्ट्रार (मूल्यांकन) प्रो. यू.जे. उज्ज्वल ने आगे कहा कि डिजिटल मूल्यांकन प्रणालियों को अपनाने और परीक्षा प्रक्रिया में शामिल सभी लोगों के प्रयासों के कारण नतीजे इतनी जल्दी घोषित करना संभव हो पाया. यूनिवर्सिटी ने पिछले कुछ वर्षों में परीक्षा के नतीजे घोषित करने में लगने वाले समय को लगातार कम किया है. साल 2026 में, VTU ने अंतिम वर्ष के 56,000 छात्रों के नतीजे परीक्षा के 10 मिनट के भीतर घोषित किए थे. साल 2025 में, 50,321 छात्रों के नतीजे एक घंटे के भीतर घोषित किए गए थे. 2024–25 में छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए, 58,232 छात्रों के नतीजे 10 दिनों के भीतर घोषित किए गए थे. 

ये भी पढ़ें- NEET-PG 2026 परीक्षा की तारीख का ऐलान, देख लीजिए पूरा शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
VTU, VTU B.Tech. Result, VTU BE Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com