विज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड में हो गया पेपर लीक, दो एग्जाम हुए रद्द

Uttarakhand Technical University Paper Leak: इस पूरे मामले को लेकर वाइस चांसलर तृप्ता ठाकुर ने बताया कि एक टीचर ने पेपर लीक करवाया था, जिसे परीक्षा में सवाल बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी. फिलहाल दो पेपर रद्द कर दिए गए हैं.

उत्तराखंड की एक यूनिवर्सिटी में पेपर लीक

दिल्ली के  जंतर-मंतर पर पेपर लीक को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड में एक और पेपर लीक की खबर सामने आई है. उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के दो पेपर कथित तौर पर लीक हो गए. इसके बाद उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी दोनों सब्जेक्ट की परीक्षा रद्द कर दी है. जानकारी के मुताबिक आरोपी शिक्षक  आशीष कुमार शिवालिक कॉलेज में प्रोफेसर हैं और पेपर सेटर के रूप में प्रश्नपत्र तैयार करने का काम कर रहे थे. उन पर आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से मिलते-जुलते सवाल एक कॉलेज के व्हाट्सऐप ग्रुप में छात्रों को भेजे. इसके बाद दोनों पेपर रद्द कर दिए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. 

लीक पर प्रदर्शन के बीच आई खबर

इस पूरे घटनाक्रम में कॉलेज की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. इस मामले में आरोपी शिक्षक पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है. पेपर लीक को लेकर देशभर में मौजूदा माहौल के बीच ये खबर काफी ज्यादा बड़ी हो सकती है. छात्र लगातार पेपर लीक की घटनाओं को रोकने और इसकी जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं. इसी बीच उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से ये खबर सामने आई है. 

VC ने बताया क्या है पूरा मामला

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर तृप्ता ठाकुर ने इस मामले को लेकर कहा कि, जिस कॉलेज से ये टीचर हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग गई है. हमने अपनी तरफ से आगामी परीक्षा की किसी भी गितिविधि में उस शिक्षक की भूमिका को अगले 7 साल के लिए रोक दिया है. इस टीचर ने अपने 22 बच्चों के लिए कॉम्प्रोमाइज किया है. 

वीसी ने बताया कि, हमारी मोरल ड्यूटी है कि हम ऐसे टीचर्स को कभी भी अपनी परीक्षाओं में शामिल ना करें. जिस कॉलेज का ये टीचर है, उसे उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाना चाहिए. हमने कॉलेज को कहा है कि हम आपकी तरफ से की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं. जो पेपर लीक हुआ है, वो एक ही कॉलेज का पेपर था. जब हमने जांच की तो पता चला कि एक पेपर पहले से ही लीक हो चुका था, इसलिए उस पेपर को भी रद्द कर दिया गया. वीसी ने बताया कि अगस्त में एग्जाम करवाया जाएगा और जल्द ही इसकी नई डेट जारी कर दी जाएगी. 

इस सब्जेक्ट का पेपर हुआ था लीक

शिवालिक कॉलेज के 8 जुलाई को हुए एक पेपर को लेकर शिकायतें सामने आई थीं, जिसमें छात्रों ने आरोप लगाया था कि Machine Learning for Internet of Things सब्जेक्ट का पेपर पहले से ही छात्रों के पास आ गया था. इस पेपर के मिलते जुलते 90% सवाल, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता ने परीक्षा से पहले छात्रों को व्हाट्सएप पर भेजे थे. 

ये भी पढ़ें - NEET पेपर लीक से पहले किन बड़े मामलों के लिए बनाए गए फास्ट ट्रैक कोर्ट? देख लीजिए लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paper Leak, Uttarakhand Paper Leak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com