देश में इस समय पेपर लीक एक बड़ा मामला बना हुआ है. इसको लेकर खूब प्रदर्शन भी हो रहे हैं. इस बीच राजस्थान के सीकर में नकल का एक चौंकाने वाला केस सामने आया है. जानकारी के अनुसार सीकर के एक कॉलेज में Post Graduate Diploma in Computer Applications (पीजीडीसीए) एग्जाम के दौरान सामूहिक नकल चल रही थी. छात्र बिना किसी डर के मजे से एगजाम के दौरान नकल कर रहे थे. विश्व भारती कॉलेज में पीजीडीसीए का एग्जाम चल रहा था, इसी दौरान जगतगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय की फ्लाइंग टीम अचानक परीक्षा केंद्र पर पहुंची. फिर तो नजारा फ्लाइंग टीम ने देखा, उसे देखकर दंग रहे गई.
20 छात्र एक साथ कर रहे थे नकल
दरअसल पेपर के दौरान ग्रुप में बैठकर छात्र मजे से नकल कर रहे थे. करीब 20 छात्र एक साथ ग्रुप में बैठकर नकल करते हुए पाए गए. इतना ही नहीं छात्रों के पास से नकल सामग्री भी बरामद की गई. फ्लाइंग टीम ने मौके पर नकल से संबंधित वीडियो और अन्य दस्तावेज तैयार किए. मामले की सूचना फ्लाइंग टीम की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन को दी गई.
छात्रों के खिलाफ लिया गया एक्शन
एग्जाम के दौरान नकल की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहली पारी की परीक्षा को रद्द कर दी. साथ ही परीक्षा केंद्र को निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है. वहीं, सामूहिक नकल में शामिल छात्रों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, विश्वविद्यालय की फ्लाइंग टीम द्वारा सीकर में पहली बार इस स्तर पर सामूहिक नकल का बड़ा मामला पकड़े जाने से परीक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं.
ये भी पढ़ें- CBSE में 44% और NCERT में 1,596 पद खाली, जल्द निकल सकती है बंपर भर्ती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं