उत्तराखंड में 'मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026' शुरू की जा रही है. इस योजना का मकसद छात्रों को महंगी कोचिंग का खर्च उठाए बिना प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना है. राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना को मंजूरी दे दी है. जल्द ही औपचारिक रूप से ये योजना शुरू हो जाएगी. इस योजना के तहत राज्य भर की यूनिवर्सिटीज और सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की मुफ्त में ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी. सिविल सेवा, रक्षा सेवा, बैंकिंग, रेलवे और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जैसे एग्जाम की तैयार छात्र कर पाएंगे. कोचिंग के साथ ही छात्रों को स्टडी मटीरियल और गाइडेंस भी देगी. ताकि छात्र घर बैठे तैयारी कर सकते हैं.
इस स्कीम से उन छात्रों को फायदा पहुंचेगा जो दूर-दराज और पहाड़ी इलाकों में रहते हैं. इन इलाकों में कोचिंग सेंटर कम है और जो हैं, वहां तक पहुंचना काफी मुश्किल हो जाता है. उत्तराखंड की तरह ही ओर भी ऐसे राज्य हैं, जहां पर प्रतियोगी परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग दी जा रही है. इस लिस्ट में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान राज्यों के नाम शामिल हैं.
इन राज्यों में भी चल रही फ्री कोचिंग योजना
- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना चल रही है. इस योजना के जरिए UPSC, UPPSC, NEET, JEE, NDA, CDS आदि एग्जाम की तैयारी फ्री में करवाई जाती है.
- राजस्थान में मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना को चलाया जा रहा है. इस योजना के तहत गरीब छात्रों को UPSC, RAS, SSC, CDS, CLAT, मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसे एग्जाम की तैयारी करवाई जाती है. इतना ही नहीं छात्रों को 40 हजार रुपये तक भी दिए जाते हैं.
- महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 जल्द ही शुरू की जानी है. इस योजना के जरिए गरीब छात्रों को फ्री में UPSC, SSC, CDS जैसे एग्जाम की ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी.
- दिल्ली सरकार ने 12वीं कक्षा के छात्रों को जेईई और नीट के लिए मुफ्त आवासीय कोचिंग की शुरू करने का ऐलान किया है. कक्षा 12 के साइंस के छात्रों के लिए ये योजना शुरू की गई है. संयुक्त दक्षिणा चयन परीक्षा (जेएसडीटी) 2027 के जरिए छात्रों का चयन किया जाएगा. ये एग्जाम दिसंबर 2026 में आयोजित होगा.
ये भी पढ़ें- सीकर में PGDCA एग्जाम के दौरान 20 छात्रों का ग्रुप कर रहा था नकल, रद्द किया गया पेपर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं