UPTET 2026 Exam Live Update: उत्तर प्रदेश में आज से शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी)-2026 शुरू हो रही है. 60 जिलों के 955 केंद्रों पर दो से चार जुलाई तक ये परीक्षा होगी, जिसमें लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के मुताबिक उच्च प्राथमिक स्तर के उम्मीदवार दो जुलाई को दोनों पालियों में और तीन जुलाई को पहली पाली में परीक्षा देंगे. जबकि प्राथमिक स्तर के उम्मीदवार 3 जुलाई को दूसरी पाली में और 4 जुलाई को पहली पाली में परीक्षा देंगे. बता दें कि यूपी टीईटी प्रदेश में प्राथमिक (कक्षा एक से पांच) और उच्चतर प्राथमिक (कक्षा छह से आठ) स्कूलों में टीचर के तौर पर नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी पात्रता है.
UPTET 2026 Exam Live Update-
UPTET Exam: 1.85 लाख टीचर्स भी देंगे एग्जाम
UPTET Exam: यूपी में स्टेट टीईटी की परीक्षा आज से शुरू हो रही है और 4 जुलाई तक चलेगी. इस परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिनमें 1.85 लाख टीचर्स भी शामिल हैं.
UPTET Exam: नकल करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि नकल कराने अथवा परीक्षा की शुचिता व गोपनीयता को प्रभावित करने वाले व्यक्ति, संस्था या संबंधित के विरुद्ध उ.प्र. सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों द्वारा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन आदि का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
60 जनपदों के 955 केंद्रों पर परीक्षा, AI CCTV से रखी जाएगी नजर
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए केंद्रों को AI सीसीटीवी कैमरों और इंटीग्रेटेड कमांड रूम से जोड़ा गया है.
UPTET Exam: सुरक्षा के कड़े इंतजाम
UPTET Exam: UPTET 2026 के दौरान परीक्षा केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी. हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, अभ्यर्थियों की पहचान का सत्यापन और अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएंगे ताकि नकल या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके. परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी सतर्क रहेंगे.
शिक्षकों को स्पेशल छुट्टी और दूसरे राज्यों से आने वालों को रहने की जगह, UP TET के लिए क्या हैं तैयारियां?
UPTET 2026 के दौरान परीक्षा केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी. हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, अभ्यर्थियों की पहचान का सत्यापन और अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएंगे ताकि नकल या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके
UPTET Exam 2026 LIVE: महिला सुरक्षा के लिए होगी पिंक पेट्रोल
UPTET Exam 2026 LIVE: महिला सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल, एंटी रोमियो स्क्वाड और यूपी-112 टीम लगातार निगरानी में रहेंगी. पुलिस ने निर्देश दिया है कि सभी कर्मी परीक्षा शुरू होने से 3 घंटे पहले केंद्र पर उपस्थित रहें और आईडी कार्ड साथ रखें. किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाएगा.
UPTET Exam 2026 LIVE: हथियारबंद कांस्टेबल गोपनीय सामग्री परीक्षा केंद्र तक लेकर जाएंगे
UPTET Exam 2026 LIVE: परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा चेकिंग के लिए पुलिस (महिला, पुरुष) की तैनाती की गई है. परीक्षा केंद्र के बाहर सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी लगाए गए हैं. हथियारबंद कांस्टेबल लगाए गए हैं, जो गोपनीय सामग्री परीक्षा केंद्र तक लेकर जाएंगे. परीक्षा की तैयारी के लिए बंदोबस्त पर्याप्त रूप से किए गए हैं.
uptet 2026 july 2 live updates: यूपी टीईटी से पहले बलिया प्रशासन अलर्ट, 15 केंद्रों की सुरक्षा समीक्षा पूरी
uptet 2026 july 2 live updates: 2, 3 और 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) का आयोजन होना है. इसके लिए जनपद बलिया में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा दो पालियों में आयोजित होनी वाली है. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी. 3 दिनों में पांचों पालियों को मिलाकर लगभग 30 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे.
uptet 2026 july 2 live-updates: लखनऊ के 46 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा एग्जाम
uptet 2026 july 2 live-updates: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने यूपीटीईटी-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की है. यह परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को जनपद लखनऊ के 46 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.