विज्ञापन

UPTET सर्टिफिकेट मिलने के बाद सरकारी नौकरी पाने के लिए क्या करना होगा? जानें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 का रिजल्ट कभी भी जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद सरकारी नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को क्या करना होगा, आइए जानते हैं इसके बारे में.

UPTET सर्टिफिकेट मिलने के बाद सरकारी नौकरी पाने के लिए क्या करना होगा? जानें
UPESSC की और से UPTET एग्जाम आयोजित किया जाता है.

UPTET 2026 एग्जाम का रिजल्ट किसी भी दिन अब जारी किया जा सकता है. UPTET एग्जाम को जो लोग पास करते हैं उन्हें एक Certificate दिया जाता है. ये सर्टिफिकेट लाइफटाइम वैलिड होता है. UPTET सर्टिफिकेट मिलने के बाद सरकारी शिक्षक बनने का रास्ता आसान हो जाता है. याद रखें कि UPTET पास करने का मतलब सरकारी नौकरी लगना नहीं होता है. ये एग्जाम शिक्षक पद के लिए eligibility साबित करने के लिए लिया जाता है. UPTET पास करने वाले सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि UPTET पास करने के बाद क्या करना होगा? 

UPTET Certificate हासिल करना

UPTET एग्जाम पास करने के बाद एक सर्टिफिकेट दिया जाता है. अगर आप ये एग्जाम पास कर लेते हैं तो अपना सर्टिफिकेट हासिल कर लें और इसे संभालकर रखें.

शिक्षक भर्ती के लिए करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश सरकार समय-समय पर शिक्षकों की भर्ती निकालती रहती है. ऐसे में आप  भर्ती संबंधित विज्ञापन जारी होने पर नजर रखें. जैसे ही भर्ती की नोटिफिकेशन आए तो अप्लाई कर दें. अधिकतर नोटिफिकेशन UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाते हैं. इसलिए इस वेबसाइट पर नजर रखें.

सारे डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें

अगर किसी भर्ती के लिए एग्जाम है, तो उस एग्जाम की तैयारी अच्छे से करें. इसके साथ ही अपने सारे डॉक्यूमेंट्स जैसे कि UPTET Certificate. 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और B.ED से जुड़े दस्तावेज तैयार रखें. ताकि आखिरी समय में किसी तरह की दिक्कत न हो.

याद रखें कि जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में प्राइमरी (कक्षा 1 से 5) और अपर प्राइमरी (कक्षा 6 से 8) स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देखते हुए उन्हें UPTET एग्जाम देना होता है. ये एग्जाम पास करने के बाद ही सरकारी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- एग्जाम में 8-8 बार फेल, विदेश से MBBS, 25-30 लाख देकर फर्जी सर्टिफिकेट से डॉक्टर बन करने लगे इलाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPTET Exam 2026 Latest News, UPTET Exam Result, UPTET Exam Result Kab Aayega, Uptet Exam Result Kaise Dekhen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com