विज्ञापन

UP Board की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, फरवरी की इस तारीख से शुरु है एग्जाम, यहां देखिए टाइमटेबल

UP Board Date Sheet 2027 जारी हो गई है. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेंगी. जानिए प्रमुख विषयों की परीक्षा तिथियां और पूरा अपडेट.

UP Board की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, फरवरी की इस तारीख से शुरु है एग्जाम, यहां देखिए टाइमटेबल
24 फरवरी को हाईस्कूल के छात्रों की कृषि और इंटरमीडिएट के छात्रों की कम्प्यूटर विषय की परीक्षा सुबह की पाली में होगी.

UP Board Date Sheet 2027 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम 2027 का टाइमटेबल जारी कर दिया है. इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक साथ 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 को समाप्त होंगी. तो चलिए जानते हैं कौन सा पेपर कब है और कितनी पालियों एग्जाम संपन्न होगा. 

पहले दिन होंगे हिंदी के पेपर

UP Board 2027 परीक्षा की शुरुआत हाईस्कूल के हिंदी और प्रारंभिक हिंदी और इंटरमीडिएट के हिंदी और सामान्य हिंदी विषय से होगी. वहीं इंटरमीडिएट के छात्रों का अंग्रेजी का पेपर 8 फरवरी को आयोजित होगा.

गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की तारीखें भी तय

हाईस्कूल के छात्रों का सामाजिक विज्ञान का पेपर 8 फरवरी, अंग्रेजी का पेपर 10 फरवरी, गणित 13 फरवरी और साइंस का 17 फरवरी को होगा.

वहीं इंटरमीडिएट में हिस्ट्री 10 फरवरी, इकोनॉमिक्स 13 फरवरी, केमेस्ट्री और सोशल साइंस 15 फरवरी, जियोग्राफी 16 फरवरी और फिजिक्स का 17 फरवरी को होगा.

लास्ट डे होंगे ये पेपर

24 फरवरी को हाईस्कूल के स्टूडेंट्स की कृषि और इंटरमीडिएट के छात्रों की कम्प्यूटर सब्जेक्ट की एग्जाम सुबह की पाली में होगी. इसी दिन शाम की पाली में इंटरमीडिएट का संस्कृत सब्जेक्ट का पेपर होगा और इसी के साथ परीक्षा समाप्त हो जाएगी.

20 दिनों में पूरी होंगी बोर्ड परीक्षाएं

बता दें इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होंगी और 24 फरवरी को समाप्त होंगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक होगी.

यह भी पढ़ें- CBSE Date Sheet 2027 LIVE: कभी भी जारी हो सकती है 10वीं और 12वीं की डेटशीट, यहां जानिए PDF डाउनलोड कैसे करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com