विज्ञापन

UP Board Exam 2027: 10वीं और 12वीं के प्राइवेट कैंडिडेट के लिए आवेदन शेड्यूल जारी, नोट कर लें जरूरी तारीख

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए UP बोर्ड कक्षा 10 और 12 परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. समय रहते उम्मीदवार आवेदन कर दें.

UP Board Exam 2027: 10वीं और 12वीं के प्राइवेट कैंडिडेट के लिए आवेदन शेड्यूल जारी, नोट कर लें जरूरी तारीख
क्लास 10 के लिए परीक्षा शुल्क 706.50 रखा गया है. 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने प्राइवेट या व्यक्तिगत उम्मीदवारों के लिए UP बोर्ड कक्षा 10 और 12 परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी कर दी है. UPMSP की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन फॉर्म और परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 5 अगस्त, 2026 है. जो भी उम्मीदवार ये एग्जाम देने जा रहे हैं, वो समय रहते आवेदन कर दें. लेट आवेदन करने पर शुल्क का भुगतान करना होगा.

कैसे अप्लाई करें?

  • UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
  • इंडिविजुअल कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक होगा. इसे डाउनलोड करें.
  • सभी जरूरी जानकारी भरें.
  • एजुकेशनल क्वालिफिकेशन डॉक्यूमेंट्स अटैच करें.
  • एप्लीकेशन फॉर्म को तय फ़ॉरवर्डिंग सेंटर में जमा करें और फीस जमा करवाएं.

UP बोर्ड कक्षा 10 और 12 परीक्षा की डेट शीट

एप्लीकेशन फॉर्म और फीस जमा करने की आखिरी तारीख5 अगस्त, 2026
फीस और एजुकेशनल जानकारी अपलोड करना की आखिरी तारीख 16 अगस्त, 2026
लेट फीस जमा करने की आखिरी तारीख16 अगस्त, 2026
करेक्शन विंडो1 से 10 सितंबर, 2026
कैंडिडेट की फोटो लिस्ट और फंड लेटर जमा करने की आखिरी तारीख30 सितंबर, 2026

कितनी जमा करवानी होगी फीस

क्लास 10 के लिए परीक्षा शुल्क 706.50 रखा गया है.  क्रेडिट सिस्टम के तहत आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को 306.50 रुपये देने होंगे. अतिरिक्त विषय चुनने वाले स्टूडेंट्स को हर विषय के लिए 206.50 रुपये देने होंगे.

क्लास 12 और एग्रीकल्चर या वोकेशनल कोर्स में फेल हुए कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा शुल्क 806.50 रुपये है. अतिरिक्त विषयों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को भी हर विषय के लिए 206.50 रुपये देने होंगे. लेट फीस देकर भी आवेदन जमा कर सकते हैं. लेट फीस 100 रुपये रखी गई है.

ये भी पढ़ें- UPSC Recruitment 2026: प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Board Exam 2027, UP Class 10 Exam, UP Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com