विज्ञापन

UP Board 10th, 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट में किस जिले ने मारी बाजी, देखें टॉप 3 जिले

UP Board 10th, 12th Result 2026: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया है. upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

UP Board 10th, 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट में किस जिले ने मारी बाजी, देखें टॉप 3 जिले
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी.

UP Board 10th, 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने आज 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. UPMSP रिजल्ट 23 अप्रैल, 2026 को शाम 4 बजे जारी किया गया है. यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा (हाईस्कूल) की परीक्षा में 90.42 प्रतिशत और 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में 80.38 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं. रिजल्ट के साथ ही जिलावार प्रदर्शन, पास प्रतिशत और टॉपर्स की पूरी सूची जारी की गई है. इस बार 10वीं के रिजल्ट में भदोही जिला सबसे आगे रहा है. इस जिले का पास प्रतिशत 95.78 रहा है, जो कि सबसे ज्यादा है. दूसरे नंबर पर आगर (95.40) और तीसरे नंबर पर प्रयागराज (95.36) रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं 12वीं के रिजल्ट में लखनऊ (89.17) जिले ने टॉप किया है. इसके बाद दूसरे नंबर पर अमेठी (88.96) और तीसरे पर अमरोह (88.87) जिला है.

Latest and Breaking News on NDTV

लड़कियों ने मारी बाजी

शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) महेंद्र देव के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने हासिल किया है. दोनों ने ही 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. वहीं, बाराबंकी की अदिति 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं. हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया.

इसी तरह, इंटरमीडिएट की परीक्षा में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बरेली की नंदिनी गुप्ता व बाराबंकी की श्रिया वर्मा ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया. वहीं, बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया.

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

साल 2025 में UP बोर्ड कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) के नतीजों में, ज़्यादा रैंक पाने वाले छात्रों के मामले में प्रयागराज सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला ज़िला बनकर उभरा था. राज्य की टॉपर, महक जायसवाल भी प्रयागराज की ही रहने वाली थी. उन्होंने 97.20% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया था. वहीं यूपी बोर्ड कक्षा 10 (हाई स्कूल) के परिणामों में, आगरा कुल पास प्रतिशत के मामले में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिले के रूप में उभरा था.

कैसे चेक करें रिजल्ट

  1. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) 0वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आप upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाएं.
  2. इस पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा. जिसमें क्लास 10वीं और क्लास 12वीं का रिजल्ट लिखा होगा
  3. अपनी क्लास वाले लिंक को चुने.
  4. आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा. इस पेज पर पूछी गई जानकारी, जैसे अपना रोल नंबर और इत्यादि भर दें.
  5. अब सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  6. रिजल्ट आपको के सामने आ जाएगा. 

ये भी पढ़ें- UP Board Result 2026 OUT: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी , जानें क्या रहा पास प्रतिशत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com