विज्ञापन

UP Board Result 2026 OUT: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी , जानें क्या रहा पास प्रतिशत

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. इस बार भी लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन बोर्ड एग्जाम में करके दिखाया है.

UP Board Result 2026 OUT: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी , जानें क्या रहा पास प्रतिशत
जारी हुआ यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है.  हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) दोनों ही परीक्षाओं में लड़कियां लड़कों से आगे रही है. इस साल 10वीं कक्षा में कुल पास प्रतिशत 90. 42 % रहा है.  लड़कों का पास प्रतिशत 87. 30 प्रतिशत रहा है. लड़कियों का 93.76 प्रतिशत रहा है. वहीं 12वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 80. 38 रहा है. जिसमें से लड़कियां का पास प्रतिशत 86.32 रहा है. जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 75.04 रहा है.

कौन बना टॉपर

इस साल 10वीं कक्षा में कशिश वर्मा और अंशिका ने संयुक्त रूप से किया टॉप है. इन्होंने 97.83% अंक हासिल किए हैं. जबकि 12वीं कक्षा में सीतापुर की शिखा वर्मा ने टॉप किया है.

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

हाईस्कूल यानी कक्षा 10 का साल 2025 का प्रदर्शन कैसा था

  1. लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से 7.21% बेहतर रहा था. 
  2. लड़कियां का पास प्रतिशत93.87% रहा था.
  3. लड़कों का पास प्रतिशत 86.66% रहा था.
  4. जबकि कुल कुल पास प्रतिशत: 90.11% रहा था. 

साल 2025 में इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12 का प्रदर्शन कैसा रहा था

  1. 12वीं की परीक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से 9.77% ज्यादा दर्ज किया गया था.
  2. लड़कियां का पास प्रतिशत- 86.37% रहा था.
  3. लड़कों का पास प्रतिशत- 76.60% रहा था.
  4. कुल पास प्रतिशत 81.15%  दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें UP Board 12th Result 2026 LIVE (OUT) : यूपी बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Board Class 10 Pass Percentage, UP Board 12 Result Pass Percentage, UP Board Class Girls Pass Percentage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com