दुबई में हुए ग्लोबल फ्रेट समिट में शाहरुख खान ने अपने करियर और जिंदगी के बारे में खुलकर बात की. तीन दशक से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे शाहरुख ने बतौर एक्टर अपने शुरुआती सालों के बारे में बात की और बताया कि उस समय किस चीज ने उनके दृढ़ संकल्प को बढ़ाया. चैट के दौरान जब शाहरुख से उनके बैग्राउंड और उनके नजरिए में आए बदलाव और एक शख्स के तौर पर उनके तैयार होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "जब मैं छोटा था, तब मेरे माता-पिता का निधन हो गया. मेरे पिता का निधन तब हुआ जब मैं 14 साल का था. मेरी मां का निधन तब हुआ जब मैं 24 साल का था. इस तरह मैंने उन्हें 10 साल में खो दिया. मेरे पास जाने के लिए कोई जगह नहीं थी. मेरे साथ एक बहन थी. इस दुनिया में सिर्फ हम दोनों ही बचे थे."
'मैं नहीं चाहता था कि मेरे माता-पिता बुरा महसूस करें'
उन्होंने आगे कहा, "मुझे एक सुबह लगा कि शायद मेरे माता-पिता कहीं हैं... और मैं उनसे फिर जरूर मिलूंगा. वे आसमान के सितारे हैं और मैं उनसे एक बार जरूर मिलूंगा. लेकिन क्या वे अभी परेशान नहीं हैं? कि 'हे भगवान मेरे 24 साल के बच्चे का क्या हो रहा होगा जिसके पास खाने के लिए कुछ नहीं है?' इसलिए मैंने बहुत मेहनत करना शुरू कर दिया. मैंने सफल होने की मन में ठान ली क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि मेरे माता-पिता को बुरा लगे कि उन्होंने मेरा ख्याल नहीं रखा. चीजों को देखने का यह बहुत अजीब तरीका है...मैं सफल हो जाऊंगा और पलटकर कहूंगा 'मैं अच्छा कर रहा हूं! दोषी महसूस मत करो कि तुम जल्दी मर गए.' अगर मैं जल्दी मर गया तो मुझे बहुत दोषी महसूस होगा. हमारे माता-पिता हमें याद कर रहे होंगे...अब मैं अपने बच्चों के लिए दृढ़ निश्चयी हूं कि उनका जीवन स्वस्थ हो, वे खुश रहें. वे तीनों बहुत सुंदर, बहुत प्यारे और मेहनती हैं.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वर्कफ्रंट पर बात करें तो शाहरुख को आखिरी बार राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में देखा गया था. इसमें तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी थे. वह अब किंग में दिखाई देंगे इसका डायरेक्शन सुजॉय घोष करेंगे और उनकी बेटी सुहाना खान लीड रोल में होंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं