विज्ञापन

UGC के नए नियमों के खिलाफ आगरा में फिर तेज हुआ आंदोलन, पुलिस बल तैनात

यूजीसी नियमों के विरोध में आगरा में 20 दिनों के भीतर तीन बड़े प्रदर्शन हुए। 1 सितंबर को एत्मादपुर में हाईवे जाम और धरना हुआ, 18 सितंबर को कलेक्ट्रेट तक ट्रैक्टर मार्च निकाला गया. वहीं 20 सितंबर को यूजीसी मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन मुड़ी चौराहे से शुरू हुआ, जहां पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर प्रदर्शनकारी यमुना एक्सप्रेस-वे तक पहुंच गए.

UGC के नए नियमों के खिलाफ आगरा में फिर तेज हुआ आंदोलन, पुलिस बल तैनात
प्रदर्शन को लेकर प्रशासन और पुलिस दोनों अलर्ट मोड में हैं.

Protesr Against UGC Bill :  यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों के विरोध में आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है. आगरा में रविवार सुबह से ही प्रदर्शनकारियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं. 

रविवार सुबह से यूजीसी मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन खंदौली थाना क्षेत्र के मूड़ी चौराहे के पास हलचल बढ़ती दिखाई दी. प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आंदोलनकारियों के ट्रैक्टर भी मौके पर पहुंचने शुरू हो गए. बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. इसके साथ ही प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (PAC) को भी बुलाया गया है.  

20 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन

विदित हो कि यूजीसी के नए नियमों के विरोध में आगरा में बीते 20 दिनों में तीन बड़े प्रदर्शन देखने को मिले. पहला 1 सितंबर को क्षत्रिय सभा के बैनर तले एत्मादपुर में हाईवे जाम किया गया था, फिर 18 सितंबर को सवर्ण समाज और सिस्टम सुधार संगठन ने ट्रैक्टर मार्च निकाला, जिस पर प्रशासन से लंबी वार्ता हुई. वहीं 20 सितंबर यानी आज को यूजीसी मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन मुड़ी चौराहे से शुरू हुआ. पुलिस की बैरिकेडिंग और जेसीबी से रास्ता रोकने के बावजूद प्रदर्शनकारी अलग-अलग रास्तों से आगे बढ़ते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे तक पहुंच गए.
 

यह भी पढ़ें- UGC-NET री-एग्जाम का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें तीनों सब्जेक्ट का स्कोरकार्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com