विज्ञापन

UGC NET सर्टिफिकेट का इंतजार? जानिए कब तक जारी हो सकते हैं e-Certificates

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को UGC NET जून 2026 के परिणाम जारी किए थे. रिजल्ट जारी होने के साथ ही उम्मीदवार यह जानना चाहते हैं कि आखिर UGC NET का e-Certificate कब जारी होगा और इसे कैसे डाउनलोड किया जा सकेगा.

UGC NET सर्टिफिकेट का इंतजार? जानिए कब तक जारी हो सकते हैं e-Certificates
UGC NET सर्टिफिकेट अलग-अलग श्रेणियों में जारी किए जाएंगे.

UGC NET June 2026 Certificate:  UGC NET जून 2026 परीक्षा में कुल 4,241 उम्मीदवारों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पास हुए हैं. वहीं 45,904 अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन के लिए सफलता हासिल की है. इसके अलावा 97,434 उम्मीदवार केवल पीएचडी एडमिशन के लिए पात्र पाए गए हैं. उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

कब होगा ई-सर्टिफिकेट जारी

अब सवाल यह है कि सर्टिफिकेट कब मिलेगा? पिछले साल के रिकॉर्ड को देखें तो NTA ने 4 फरवरी को रिजल्ट जारी किया था और उसके बाद अप्रैल महीने में UGC NET सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए थे. यानी पिछले साल का रिजल्ट और सर्टिफिकेट के बीच करीब दो महीने का अंतर रहा था. हालांकि, NTA ने अभी जून 2026 परीक्षा के सर्टिफिकेट जारी होने की कोई ऑफिशियल डेट जारी नहीं की है.

विदित हो कि NTA ने UGC NET जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून तक आयोजित की थी. इसके अलावा 5 जुलाई 2026 को पुनर्परीक्षा भी कराई गई थी. परीक्षा 87 विषयों के लिए आयोजित हुई थी, लेकिन फिलहाल 84 विषयों का रिजल्ट जारी किया गया है. बाकी तीन सब्जेक्ट्स का रिएग्जाम 9 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

UGC NET सर्टिफिकेट अलग-अलग कैटेगरीज में जारी किए जाएंगे. इसमें केवल JRF, JRF के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर योग्यता, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश पात्रता और केवल पीएचडी प्रवेश पात्रता वाले प्रमाणपत्र शामिल होंगे.

अगर किसी कैंडिडेट को सर्टिफिकेट डाउनलोड करने में परेशानी आती है, तो वह ugcnet@nta.ac.in या ecertificate@nta.ac.in पर अपनी शिकायत भेज सकता है.

यह भी पढ़ें- UGC NET Result के बाद अब क्या? JRF क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को आगे क्या करना होगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com